पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा का जोश, राहुल गांधी ने बुलेट चलाई, तेजस्वी भी साथ, 26 अगस्त को प्रियंका गांधी भी होंगी शामिल
बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का रविवार को 8वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा फिर शुरू हुई है।इस दौरान राहुल गांधी बुलेट चलाते नजर आए। उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे।वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए। इस दौरान उनके साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं।यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी रविवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। सोमवार को यात्रा में एक ....

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का रविवार को 8वां दिन है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की यात्रा फिर शुरू हुई है।इस दौरान राहुल गांधी बुलेट चलाते नजर आए। उनके पीछे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम बैठे दिखे।वहीं तेजस्वी यादव दूसरी बुलेट पर नजर आए। इस दौरान उनके साथ वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद हैं।यात्रा पूरी करने के बाद राहुल गांधी रविवार शाम दिल्ली रवाना होंगे। सोमवार को यात्रा में एक दिन का ब्रेक रखा गया है। वहीं, 26 अगस्त को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी।
25 किलोमीटर का सफर, पूरे इलाके में पोस्टर-बैनर
इससे पहले शनिवार देर शाम राहुल गांधी कटिहार के कदवा और कुमहड़ी होकर पूर्णिया पहुंचे और पूर्वी प्रखंड के गौरा पंचायत में रुके। यात्रा में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद हैं।पूर्णिया में राहुल गांधी यात्रा के दौरान 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। यात्रा के रूट पर आने वाले हर चौक-चौराहों और गलियों को झंडों, पोस्टरों और बैनरों से सजाया गया है। जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर रहा और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
पप्पू यादव भी रहे साथ
कटिहार के सिमरिया में राहुल गांधी किसानों से मिलने पहुंचे और मखाना की खेती देखने तालाब में भी उतरे। यहां उन्होंने किसानों से खेती की तकनीक समझी।शाम को राहुल गांधी और मुकेश सहनी मखाना कारखाने में पहुंचे। यहां उन्होंने खुद मखाना तोड़ा और किसानों से उसकी पूरी प्रोसेस समझी। जब राहुल मखाना फोड़ रहे थे तो लोग मजाक में कहते रहे— हाथ बचाकर रखिएगा। इस दौरान उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी हुई।यात्रा में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने राहुल गांधी के साथ मिलकर लोगों से मुलाकात की और बातचीत की।