बेगूसराय में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जानें वजह

बेगूसराय में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, जानें वजह
बेगूसराय में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल

बेगूसराय में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है। सड़क हादसे में एंबुलेंस कर्मी की मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने काम ठप कर दिया था। बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ एटक के सदस्य 3 दिनों से हड़ताल पर हैं। 102 कर्मचारी संघ बेगूसराय के तत्वाधान में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी है।  कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रामानंद कुमार ने कहा कि मृत पिंटू के परिवार को 10 लाख का मुआवजा मिले और मृतक की पत्नी को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी भी दी जाये। साथ ही श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार की ओर से तय की गई न्यूनतम मजदूरी दी जाये। अतिरिक्त कार्यअवधि का अतिरिक्त भुगतान। रामानंद कुमार ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति और पीडीपी l&f लिमिटेड के साथ इकरारनामा को लागू करने के बाद  ही हड़ताल वापस लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने मांगें नहीं मानने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। बता दें कि सड़क हादसे में एंबुलेंस कर्मी पिंटू की मौत हुई है। घटना के बाद  बिहार राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ इंटक कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही है। 

देसवा न्यूज के लिये बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट...