नालंदा में संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिये ससुराल वालों पर हत्या के आरोप

नालंदा में संदिग्ध हाल में मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिये ससुराल वालों पर हत्या के आरोप
नालंदा में मिला विवाहिता का शव

नालंदा में संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार को एक विवाहिता का शव पुलिस ने बरामद किया है। मामला बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ टोला का है। मृतका मो. शाहिद की (24) वर्षीया पत्नी रुबीना प्रवीण है। लड़की के मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहें हैं। घटना के संबंध में मृतका के मायके वालों ने बताया कि पैसे की खातिर अक्सर ससुराली परिवार के द्वारा शादी के बाद से रूबीना परवीन को प्रताड़ित किया करता था। इसके साथ ही रुबीना के पति मो. शाहिद का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध भी था। जिसका वह अक्सर विरोध किया करती थी। ससुराली परिवार के द्वारा जबरदस्ती रुबीना का इस दौरान अबॉर्शन भी करवाया गया था। बीती रात फिर से इन्हीं बातों को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद ससुराल के लोगों ने गला घोट कर रुबीना की हत्या कर दी। जिसकी सूचना मृतका के परिवार वालों को आस-पड़ोस के लोगों ने दी। जिसके बाद मृतका के मायके वाले रुबीना के ससुराल पहुंचे। दरअसल, साल 2019 के दिसंबर महीने में गया जिले के वजीरगंज के भराईति गांव निवासी बद्रउद्दीन की पुत्री रुबीना परवीन की शादी सोहसराय थाना क्षेत्र के स्वर्गीय कमरुद्दीन टेलर के पुत्र मोहम्मद शाहिद से हुई थी. वहीं, सोहसराय थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस महुआ टोला पहुंची. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और मृतका के पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

देसवा न्यूज के लिये नालंदा में महमूद आलम की रिपोर्ट...