बगहा में पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, मां के गुजर जाने के बाद बेटी के साथ बना रहा था संबंध

पिता पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला... बगहा में पिता ने पुत्री के साथ किया गंदा काम... कई सालों से बेटी को बना रहा था हवस का शिकार... बताने पर जान से मारने की देता था धमकी... पुत्री जब गर्भवती हुई तो हुआ मामले का खुलासा... 10 साल पहले मां की हो गई थी मौत...

बगहा में पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार, मां के गुजर जाने के बाद बेटी के साथ बना रहा था संबंध
बगहा में पिता-पुत्री का रिश्ता शर्मसार

बगहा में बाप- बेटी के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ गंदा काम किया है। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से वो अपनी बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। कलयुगी पिता इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। इधर जब बेटी गर्भवती हो गई तब इसका खुलासा हुआ। इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इस संदर्भ में लड़की के द्वारा एक आवेदन प्राप्त हुआ है। एफआईआर दर्ज करते हुए लड़की को पुलिस अभिरक्षा में जीएमसीएच बेतिया के लिए भेज दिया गया है। लड़की के पिता नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि बेटी का उम्र 18 से 19 के बीच का है। वहीं डॉक्टर विनय कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा लड़की को रात्रि में इलाज के लिए लाया गया था, जिसे बेतिया के लिए रेफर कर दिया गया है। लड़की की शादी नहीं हुई है उसके बावजूद लड़की गर्भवती है। आरोपी पिता की शादी 1990 में हुई थी। उसकी एक बेटी और बेटा भी है। 10 वर्ष पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद लड़की की जिम्मेदारी उसकी चाची उठाने लगी। हालांकि कुछ दिनों बाद लड़के के पिता ने चाची के घर से अपनी बेटी को वापस बुला लिया। परिवार के लोग उसका विरोध भी किया था। इसके बाद वो अपने सगे संबंधियों से दूरी बना लिया था। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते थे। अब वो गर्भवती है। 

देसवा न्यूज के लिये बगहा से अभिषेक पांडेय की रिपोर्ट...