Gaya में पुलिस के शिकंजे में चीनी महिला, जाने क्यों गिरफ्तार किया गया ?

Gaya में पुलिस के शिकंजे में चीनी महिला, जाने क्यों गिरफ्तार किया गया ?

बोधगया में एक चीनी महिला मिस सांग जियालॉन को गया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने बताया कि 
चीनी महिला के संबंध में पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि वह अपने निर्धारित अवधि से अधिक समय से भारत में रूकी हुई हैं।  बोधगया में महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने आई हुई हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला का पता लगाया। वो कुछ दिनों से बोधगया के एक गेस्ट हाउस में रूकी हुई है। महिला से पूछताछ की गई। उसके वीजा और दूसरे कागजातों की जांच की गई। 

एसएसपी हरप्रीत कौर ने कहा कि महिला 19 अक्टूबर 2019 में पहली बार भारत आई। इस दौरान ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई। इसके उपरांत ये जनवरी 2020 को नेपाल गई। फिर पुन: 04 दिन बाद 20 जनवरी 2020 को भारत आ गई। वीजा के शर्तों के अनुसार इन्हें लगातार 90 दिनों तक ही भारत में रहने की अनुमति थी, लेकिन उसने शर्तों का उल्लंघन किया। तय अवधी से अधिक वक्त से भारत में रूकी हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वो कि ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी और कोरोना के बाद वापस नहीं लौटी और भारत में सेंट्रल तिब्बत सावा एसोसिएशन मैक्लिाडगंज, हिमाचल प्रदेश में ही रह गई।  वो 22 दिसम्बर को ये महापावन दलाई लामा की शिक्षा ग्रहण करने बोधगया आई थी। नियमानुसार महिला को एफआरआरओ कोलकाता ने लीव इंडिया नोटिस जारी किया। इनके वीजा को कैंसल कर दिया गया। नियमानुसार महिला को  एफआरआरओ दिल्ली के पास डिपोर्ट करने के लिये भेजा जा रहा है।