PM मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में हुईं विलीन, मोदी ने मां को मुखाग्नि दी

PM मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में हुईं विलीन, मोदी ने मां को मुखाग्नि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। गांधीनगर के एक श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।अंतिम सफर के दौरान पीएम मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे। शुक्रवार को तड़के 100 साल की उम्र में हीराबा का निधन हो गया। तबीतय खराब होने पर बुधवार को सुबह अहमदाबाद के यू एन मेहता अस्पताल  में भर्ती कराया गया था। 30 दिसंबर 2012 को तड़के करीब साढ़े तीन बजे उनका निधन हो गया। हीराबेन गांधीनगर शहर के पास रायसन गांव में प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती थीं। उन्हें हीरा बा भी कहा जाता है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त किया


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की पूज्य माताजी हीरा बा के स्वर्गवास की सूचना अत्यंत दुःखद है। मां एक व्यक्ति के जीवन की पहली मित्र और गुरु होती है जिसे खोने का दुःख निःसंदेह संसार का सबसे बड़ा दुःख है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी, श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा हाल ही में अपना 100वां जन्मदिन मनाया था। 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी गांधीनगर में उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया था और उनकी पूजा-अर्चना भी की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मां के पैर पखारे और गिफ्ट में शॉल दी थी।