रोहतास का अनमोल, दोस्तों के साथ 1 जनवरी को गया था पिकनिक मनाने, 10 दिनों बाद मिली लाश

रोहतास का अनमोल, दोस्तों के साथ 1 जनवरी को गया था पिकनिक मनाने, 10 दिनों बाद मिली लाश

बिहार के रोहतास में व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। वो एक जनवरी से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए FIR दर्ज कराई थी। 1 जनवरकी को वो पिकनिक मनाने के लिये घर से निकला था, लेकिन फिर वो वापस नहीं लौटा। अब डेहरी के कलकतिया पुल के पास से उसका शव बरामद किया गया है।  मृतक अनमोल कुमार श्रीवास्तव तिलौथू थाना क्षेत्र के जमुहारा गांव का रहने वाला था। 1 जनवरी को वो अपने दोस्तों के साथ इंद्रपुरी इलाके में बाल पर पिकनिक मनाने गया था। जब वो देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। अपने स्तर से वे लोग काफी खोजबीन की। बावजूद इसके अनमोल का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों अनमोल के गायब होने की सूचना इंद्रपुरी थाने की पुलिस को दी। उसके पिता ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई और इंद्रपुरी थाने में मामला दर्ज कराया। 

अनमोल के पिता ने बताया कि पुत्र की बरामदगी के लिये वो लगातार थाने का चक्कर लगाते रहे। हालांकि पुलिस लापरवाह बनी रही, कई दिन बीत जाने के बाद भी उनके बेटे का पता नहीं लगा सकी। स्थानीय पुलिस थाना से निरास होकर उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। फिर भी उनके बेटे का कुछ पता नहीं चल सका। अनमोल के परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई थी। उसके पिता का कहना है कि पुलिस सक्रियता दिखाती तो आज उनका बेटा सही सलामत रहता। उसकी लाश नहीं मिलती। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेककर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के परिजनों में हाहाकार मच गया है।