सुधाकर सिंह पर RJD के पाले में गेंद, JDU को खरमास का इंतजार, क्या होगा गठबंधन का भविष्य ?

सुधाकर सिंह पर RJD के पाले में गेंद, JDU को खरमास का इंतजार, क्या होगा गठबंधन का भविष्य ?

जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने मीडिया पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मेरे और पार्टी के बारे में गलत खबरें चल रही हैं। बातें कुछ और होती है और सामने कुछ और आती है। कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी के एक नेता को उन्होंने जन्मदिन पर ट्वीट कर हमने शुभकामनायें दी थी। उनके ट्वीट को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया, जिसका वो घोर विरोधी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सुधाकर सिंह मसले पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री के लिये जिस शब्द का प्रयोग किया, वो किसी के लिये नहीं करना चाहिए। यह आपत्तिजनक है। मुख्यमंत्री के बारे में ऐसी टिप्पणी बिल्कुल गलत है। हम इसे नहीं बर्दास्त करेंगे। 

मकर संक्रातिं पर दी जाने वाली चूड़ा दही भोज पर भी कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मीडिया में ये चल रहा है कि किसी समाजिक संगठन के बैनर तले भोज का आयोजन किया जायेगा। ये बिलकुल गलत है। कई राजनितिक दल के लोग अलग सामाजिक संगठन में शामिल रहते हैं। कई बात आप राजनितिक संगठन में नहीं रखा सकते। क्योंकि दल का अपना दायरा होता है। कई काम आप राजनितिक दल से नहीं कर पाते तो उसे हम सामाजिक संगठन के जरिए करते हैं। कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ मैंने अपनी पुरानी पार्टी का विलय किया, क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजिक न्याय के नेता हैं। हम उनके साथ इसलिए आए क्योंकि उनके नेतृत्व में हम काम करें। इसलिए उनके साथ आए थे। आगे भी मजबूती से साथ रहेंगे। हम स्वस्थ राजनीति करते हैं। उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपील की गलत तरीके से खबरों को न पेश करें। 

RJD की ओर से सुधाकर सिंह पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर भी उपेन्द्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कई बार लोग कोई काम खरमास में नहीं करते। खरमास तक इंतजार करें। 
हम भी इंतजार कर रहें है। सुधाकर सिंह के मामले में निर्णय राजद को लेना है। कुशवाहा ने राम मंदिर पर जगदानंद सिंह के बयान पर भी बात की। उन्होंने कहा कि किसी धर्म, महजब, आस्था पर टिप्पणी नहीं होनी चाहिए। बीजेपी को लेकर अगर बयान दिया गया है तो ठीक है। उपेन्द्र कुशवाहा ने RJD में JDU की विलय किये जाने की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जदयू का विलय कभी नहीं होगा। गठबंधन है और रहेगा लेकिन विलय का तो सवाल ही नहीं है।