“इस शादी ने मानसिक आघात दिया”... ज्योति के बयान के बीच अनिरुद्धाचार्य की एंट्री,बोले-“पवन भाई पत्नी को घर ले आओ”

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh )और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh )के बीच चल रहा तलाक मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट में केस लंबित रहने के बीच अब दोनों के रिश्तों की कड़वाहट सोशल ....

“इस शादी ने मानसिक आघात दिया”... ज्योति  के बयान के बीच अनिरुद्धाचार्य की एंट्री,बोले-“पवन भाई पत्नी को घर ले आओ”

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh )और उनकी पत्नी ज्योति सिंह (Jyoti Singh )के बीच चल रहा तलाक मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट में केस लंबित रहने के बीच अब दोनों के रिश्तों की कड़वाहट सोशल media पर भी साफ दिखाई देने लगी है। ज्योति सिंह लगातार इंस्टाग्राम स्टोरी और रील्स के जरिए बिना नाम लिए इशारों में पवन सिंह पर निशाना साध रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था—“स्त्रियों को कमजोर केवल राक्षसों ने बोला है..देवताओं ने तो हमेशा ही शक्ति कह के संबोधित किया है।”इसके बाद दूसरी स्टोरी में उन्होंने लिखा—“विश्वास वही है, जब आंखें आंसुओं से भरी हों और होंठ फिर भी कहें महादेव अच्छा करेंगे।”

बिना सिंदूर दिखीं ज्योति, सैड सॉन्ग वाली रील वायरल

बता दें कि इससे पहले भी ज्योति सिंह ने एक रील शेयर की थी, जिसमें वह हाथ में किताब और पीला फूल लिए झूला झूलती नजर आई थीं। बैकग्राउंड में Devdas फिल्म का गाना “बैरी पिया बड़ा बेदर्दी” चल रहा था। इस वीडियो में ज्योति बिना सिंदूर के दिखाई दीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं। उन्होंने इससे पहले दो और स्टेटस लगाए थे, जिनमें लिखा था—“जरूरी नहीं कि औरत तुम्हें बददुआ दे, उसके दिल की तड़प ही तुम्हारी बर्बादी के लिए काफी है”और दूसरे पोस्ट में लिखा—“मौत से बदतर कुछ है? स्त्री की हाय।”

हालांकि, ज्योति ने किसी पोस्ट में सीधे तौर पर पवन सिंह का नाम नहीं लिया है, लेकिन फैंस इसे उन्हीं की ओर इशारा मान रहे हैं।

इंटरव्यू में लगाए गंभीर आरोप

एक इंटरव्यू में ज्योति सिंह ने दावा किया था कि पवन सिंह (Pawan Singh )कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अब वह दोबारा शादी नहीं करेंगी और न ही इतनी आसानी से पवन सिंह को दूसरी शादी करने देंगी।ज्योति ने यह भी कहा कि पवन सिंह को ऐसी लड़की पसंद है जो “घूंघट में रहे, सवाल न करे और हर बात चुपचाप सह ले।” उन्होंने अपनी शादी को जिंदगी का सबसे बड़ा पछतावा बताया।

कोविड के दौरान रिश्ते में बढ़ी दूरियां

ज्योति सिंह के मुताबिक, कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पवन सिंह करीब 17 दिनों तक उनके साथ रहे थे। उसी समय उन्हें एहसास हुआ कि रिश्ते में काफी कुछ टूट चुका है। उन्होंने बताया कि साथ रहने के दौरान दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे।फिलहाल ज्योति अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं और उन्होंने माना कि वह मानसिक रूप से काफी उलझन में हैं। वहीं तलाक मामले में आर्थिक मांग को लेकर भी विवाद बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक, पहले 3 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, लेकिन हाल ही में इसे बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए कर दिया गया।इस पर ज्योति सिंह ने कहा कि जब 3 करोड़ की मांग में ही 8 साल लग गए, तो 10 करोड़ के मामले में और १५ साल लगना तय है । उन्होंने कहा कि इस रिश्ते ने उन्हें गहरा मानसिक आघात दिया है।अब दूसरी शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती।

अनिरुद्धाचार्य ने भी दी प्रतिक्रिया

इसी विवाद के बीच कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य (Aniruddhacharya) का एक बयान भी चर्चा में है।

बता दें कि कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को नहीं जानते हैं, लेकिन उन्होंने कहा, पवन भाई अपनी पत्नी ज्योति को घर ले आओ।दरअसल, कथा सुनने पहुंचीं एक महिला ने कहा कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है और कहा है कि जबतक पवन सिंह ज्योति को नहीं रखेंगे, मैं भी तुझे नहीं रखूंगा।इस पर अनिरुद्धाचार्य ने महिला से कहा, 'आप पवन सिंह के पास जाइए और उससे कहिए, तू अपनी घरवाली को रख ले, तेरे चक्कर में मेरा पति रूठ गया है। मेरा घर टूट रहा है।'