मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा, गूंजे नारे – "हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो,...चिराग पासवान जैसा हो"

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रविवार को मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंच संभाला। इस दौरान सभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार नारे लगाए— "हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, चिराग पासवान जैसा...

मुजफ्फरपुर में चिराग पासवान की नव संकल्प महासभा, गूंजे नारे – "हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो,...चिराग पासवान जैसा हो"

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से रविवार को मुजफ्फरपुर के MIT कॉलेज मैदान में नव संकल्प महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मंच संभाला। इस दौरान सभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जोरदार नारे लगाए— "हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, चिराग पासवान जैसा हो।"

वहीं सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव बेहद अहम हैं।"बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव निर्धारित करेगा कि हम लोगों का पांच साल का भविष्य कैसा होगा। ये हमारी जिम्मेदारी है कि इस चुनाव की गंभीरता को समझे। कहीं गलती से इस चुनाव में हमसे कोई चूक हुई तो अगले पांच साल हम सबके लिए पिछड़ेपन का शिकार होना पड़ेगा।'ये चुनाव हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए, युवा साथियों के लिए, महिलाओं के लिए, बुजुर्गों के लिए, किसानों के लिए, मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण है।"

एमवाई समीकरण पर बड़ा बयान
वहीं राजद पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा "कुछ पार्टियां एमवाई समीकरण (मुस्लिम-यादव) पर घमंड करती हैं, लेकिन मेरा एमवाई समीकरण अलग है। यहां एम मतलब महिलाएं और वाई मतलब युवा।"हम लोग लंबे समय से बिहार के विकसित होने का इंतजार कर रहे हैं। आजादी के बाद कई राज्य आगे निकल गए, लेकिन बिहार आजादी के 80 साल के बाद भी पिछड़ा राज्य है।आज भी बिहारियों को रोजगार और शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। मैंने कभी नहीं सुना कि दिल्ली का कोई लड़का रोजगार के लिए बिहार आया हो। सिर्फ हम बिहारी ही बाहर जाते हैं। एम्स दिल्ली में इलाज के लिए लाइन में खड़े होते हैं, लेकिन ये सुविधा बिहार में क्यों नहीं मिल सकती?"

बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का संकल्प
लोजपा (रामविलास) प्रमुख ने कहा"मैं ऐसे दिन की कल्पना करता हूं जब दिल्ली और मुंबई के लोग रोजगार के लिए बिहार आएंगे। जब स्वास्थ्य सेवा के लिए बिहार को चुना जाएगा। इसी सपने के साथ मैं ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहा हूं।"उन्होंने कांग्रेस और राजद पर भी निशाना साधा और कहा   कांग्रेस और राजद वालों से पूछिएगा कि लंबा समय आपको शासन करने का समय दिया था। इतने साल के बाद भी बिहार विकसित क्यों नहीं हुआ।