कांग्रेस ने PM मोदी का AI वीडियो शेयर किया,चाय बोलो...चाय चाहिए, सियासत गरम!, BJP बोली—यह शर्मनाक है
बिहार विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव बाद भी कांग्रेस और भाजपा के बीच डिजिटल वार जारी हैं। बुधवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI जनरेटेड वीडियो साझा किया, जिसने एक बार फिर सियासी माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में PM मोदी को चायवाले के रूप में दिखाया गया....
बिहार विधानसभा चुनाव भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन राजनीतिक हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव बाद भी कांग्रेस और भाजपा के बीच डिजिटल वार जारी हैं। बुधवार को कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का AI जनरेटेड वीडियो साझा किया, जिसने एक बार फिर सियासी माहौल गरमा दिया है। कांग्रेस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में PM मोदी को चायवाले के रूप में दिखाया गया है। उनके हाथ में केतली और ग्लास है और वे जोर से कहते दिखाई देते हैं—चाय बोलो, चाय-चाय चाहिए!
भाजपा का पलटवार
बता दें कि वीडियो में PM रेड कारपेट पर चलते नजर आते हैं और उनके पीछे भारत सहित कई देशों के झंडे दिखाई दे रहे हैं, जिनमें भाजपा का झंडा भी शामिल है। इस AI वीडियो को कांग्रेस प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक ने पोस्ट किया है।रागिनी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'अब ई कौन किया बे। वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए इसे शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा “नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्री को बर्दाश्त नहीं कर सकती। जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।”
पहले भी आया था AI वीडियो विवाद
यह पहली बार नहीं है। इससे पहले 12 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने PM मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन के समान दिखने वाले किरदार के साथ एक AI आधारित वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो का कैप्शन था साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद। उस वक्त भी भाजपा ने इसे असंवेदनशील बताया था। बता दें कि बिहार में चुनावी रणभूमि भले ही शांत हो गई हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक दलों के बीच टकराव और तेज हो गया है। PM मोदी का यह नया AI वीडियो उसी ‘पोस्ट-इलेक्शन पॉलिटिकल वार’ का हिस्सा माना जा रहा है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।













