भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर ईओयू की रेड,188% अधिक संपत्ति बनाने का आरोप, सिलीगुड़ी में 8 प्लॉट... ढाई लाख कैश मिले

बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर ईओयू ने शिकंजा कसा है।भागलपुर में शुक्रवार को रजिस्ट्रार बिनय सौरभ के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को भागलपुर से ढाई लाख रुपये कैश और सिलीगुड़ी में 8 प्लॉट के पेपर्स बरामद हुए।बिनय सौरभ पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार और अवैध तरीकों से आय से 188 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है।बिनय सौरभ की वैध आय 1.43 करोड़ आंकी गई है, जबकि उन्होंने 2.70 करोड़ ....

भागलपुर में सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर ईओयू की रेड,188% अधिक संपत्ति बनाने का आरोप, सिलीगुड़ी में 8 प्लॉट... ढाई लाख कैश मिले

बिहार में एक और भ्रष्ट अधिकारी पर ईओयू ने शिकंजा कसा है।भागलपुर में शुक्रवार को रजिस्ट्रार बिनय सौरभ के चार ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को भागलपुर से ढाई लाख रुपये कैश और सिलीगुड़ी में 8 प्लॉट के पेपर्स बरामद हुए।बिनय सौरभ पर आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार और अवैध तरीकों से आय से 188 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है।बिनय सौरभ की वैध आय 1.43 करोड़ आंकी गई है, जबकि उन्होंने 2.70 करोड़ से अधिक की संपत्तियां अर्जित की हैं।इसी आरोप में आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या-21/2025, 21 अगस्त को दर्ज की गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

शुक्रवार की सुबह ईओयू की टीम पहुंची
जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के अलावा पटना, पूर्णिया और रोहतास में भी ईओयू की रेड की है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के डिस्ट्रिक्ट सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के आवास पर शुक्रवार की सुबह ईओयू की टीम पहुंची। जिले के खंजरपुर इलाके में अभिनव इन्क्लेव अपार्टमेंट में उनका आवास है। छापेमारी के दौरान बरारी थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

करीब डेढ़ साल से भागलपुर में तैनात
बताया जा रहा सब रजिस्ट्रार विनय सौरभ के पैतृक आवास सेनुआर, थाना शिव सागर, जिला रोहतास और पूर्णिया के पैनोरमा सिटी स्थित उनके एक अन्य आवास पर भी ईओयू की अलग-अलग टीम पहुंची है। मामले में बताया जा रहा है कि, सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ के खिलाफ 21 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद आज 22 अगस्त को उनके अलग-अलग ठिकानों पर ईओयू की टीम रेड के लिए पहुंची।बता दें कि सब रजिस्ट्रार विनय कुमार सौरभ करीब डेढ़ साल से भागलपुर में तैनात हैं। उनके आवास पर छापेमारी की सूचना मिलते ही निबंधन कार्यालय में भी हड़कंप मंच गया है।