सावन में ललन सिंह की मटन पार्टी पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, मंत्री बोले-वर्कर बना दिए...किसको मना कर सकते हैं

सावन के पवित्र महीने में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। बुधवार को लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड पहुंचे ललन सिंह ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भोजन का बढ़िया इंतजाम है। जो सावन मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम किया गया है।”वहीं इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्ष हमलावर हो गया है।उनके साथ मंच....

सावन में ललन सिंह की मटन पार्टी पर गरमाई सियासत, रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, मंत्री बोले-वर्कर बना दिए...किसको मना कर सकते हैं

सावन के पवित्र महीने में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। बुधवार को लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड पहुंचे ललन सिंह ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भोजन का बढ़िया इंतजाम है। जो सावन मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम है और जो नहीं मनाता है, उसके लिए भी इंतजाम किया गया है।”वहीं इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विपक्ष हमलावर हो गया है।उनके साथ मंच पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे।

रोहिणी आचार्य ने साधा निशाना
वहीं लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने  केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी को लेकर एक्स पर पोस्ट कर तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा है – ढोंग रच-रच कर ढकोसले फैलाने वाले, दूसरों के खान-पान में खोट निकालने वाले, कपटी और बड़े धूर्त हैं ये कान फूंकने वाले। कथनी-करनी में अंतर इनके, हैं ये जहरीले मंतर फूंकने वाले। ये धर्म का मर्म छिपाते हैं, अपना थूका ही चाट जाते हैं। असल में ये दोहरे चरित्र वाले हैं। हालांकि मंत्री अशोक चौधरी ने पटना में कहा कि, क्या ललन जी मटन खा रहे थे ? वर्कर किसी ने बना दिया तो आप किसको मना कर सकते हैं।आयोजकों की ओर से कार्यक्रम में शाकाहारी भोजन की भी समुचित व्यवस्था थी, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। लेकिन सार्वजनिक मंच से मटन भोज का आमंत्रण कई लोगों को खटक गया है।

राजनीति में नया नहीं है मटन-मछली विवाद
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सावन या धार्मिक महीनों में मटन-मछली के मुद्दे पर राजनीति हुई है। अगस्त 2022 में दिल्ली में मीसा भारती के घर पर राहुल गांधी ने लालू यादव से बिहारी मटन बनाना सीखा था। इसका वीडियो राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था, जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें घेरा था।इसी तरह पिछले साल नवरात्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और VIP प्रमुख मुकेश सहनी का हेलिकॉप्टर में चेचरा मछली खाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।