पटना में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, बहन बोली-पति का अफेयर था... इसलिए मार डाला

राजधानी पटना के किदवईपुरी स्थित श्रीकृष्णा नगर में गुरुवार को डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पंखे से लटका हुआ मिला। यह मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां से पोस्टमॉर्टम के लिए शव को PMCH भेजा गया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया....

पटना में डॉक्टर की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, बहन बोली-पति का अफेयर था... इसलिए मार डाला

राजधानी पटना के किदवईपुरी स्थित श्रीकृष्णा नगर में गुरुवार को डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया (36) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव पंखे से लटका हुआ मिला। यह मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है, जहां से पोस्टमॉर्टम के लिए शव को PMCH भेजा गया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताया है।

 क्या है पूरा मामला?
सृष्टि की मां के अनुसार, उन्हें सास ने फोन कर बताया कि “आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है।” मौके पर पहुंचे मायकेवालों ने जब तक कुछ समझा, तब तक सृष्टि को पहले उदयन अस्पताल और फिर PMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतका के पति डॉ. अभिजीत सिन्हा, उनकी मां नीलम सिन्हा और भाई मौके से फरार हो गए।वहीं बहन ज्योत्सना सिन्हा का कहना है- 2 घंटे तक हमें बहलाते रहे कि हम कोशिश कर लेंगे। सृष्टि को बचा लेंगे। इन 2 घंटों में हमलोग पुलिस को फोन भी नहीं कर पाए। दीदी के पति का दूसरी महिलाओं से अफेयर था।'परिवार का कहना है कि, सृष्टि को पहले उदयन अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद PMCH में एडमिट कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। PMCH में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

तीन मासूमों की मां थी सृष्टि
सृष्टि की मां का आरोप है कि 'बेटी आत्महत्या कर ही नहीं सकती। वो बहुत बहादुर थी। उसकी हत्या की गई है। मर्डर के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है, ताकि इसे सुसाइड बताया जा सके। दोपहर में सृष्टि से बात हुई थी।'बहन ने बताया कि, 'मेरी बहन के पति के कई अन्य औरतों के साथ गैर-संबंध हैं। मौत से पहले दोनों के बीच में लड़ाई भी हुई थी। जीजा ने ही मेरी बहन की हत्या की है।'सृष्टि की शादी साल 2012 में डॉ. अभिजीत सिन्हा से हुई थी। डॉ. अभिजीत बेगूसराय में नेशनल हॉस्पिटल में तैनात हैं।दोनों के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। एक की उम्र 11 साल, दूसरे की 9 साल और तीसरे की 7 साल है। 

मामला संदिग्ध है-डीएसपी 
बता दें कि बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की जांच में FSL की टीम को लगाया गया है। डीएसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मामला संदिग्ध है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों के बयान को दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।