राजनीति से अध्यात्म की ओर?,नया Instagram अकाउंट.. नया अंदाज—तेज प्रताप का आध्यात्मिक अवतार

राजनीति के साथ-साथ अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया ‘संत’ अवतार, जिसमें वे भगवा वस्त्र पहनकर लोगों को धार्मिक ज्ञान देते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने हाल ही में “santtejpratapyadav” नाम से नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है।जिसमें 60k फॉलोअर्स भी हो चुके हैं।  इस अकाउंट पर वे भगवा कपड़ों में वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें वे मंत्रों का उच्चारण और धार्मिक विषयों पर....

राजनीति से अध्यात्म की ओर?,नया Instagram अकाउंट.. नया अंदाज—तेज प्रताप का आध्यात्मिक अवतार

राजनीति के साथ-साथ अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया ‘संत’ अवतार, जिसमें वे भगवा वस्त्र पहनकर लोगों को धार्मिक ज्ञान देते नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने हाल ही में “santtejpratapyadav” नाम से नया इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है।जिसमें 60k फॉलोअर्स भी हो चुके हैं।  इस अकाउंट पर वे भगवा कपड़ों में वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें वे मंत्रों का उच्चारण और धार्मिक विषयों पर चर्चा करते दिखते हैं।कम समय में ही इस अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं और उनकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं।

तेज प्रताप के पास प्लान A, B नहीं, सीधे XYZ है
यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं । गुरुदेव की जय हो,तेज प्रताप के पास प्लान A, B नहीं, सीधे XYZ है, भक्ति और अध्यात्म की ओर झुकाव। तेज प्रताप पहले से ही खुद को भगवान शिव और भगवान कृष्ण का भक्त बताते रहे हैं। अब अपने नए प्लेटफॉर्म पर वे खास तौर पर शिव के ज्योतिर्लिंगों की जानकारी साझा कर रहे हैं और धार्मिक मंत्रों का उच्चारण भी कर रहे हैं। उनका यह आध्यात्मिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

हमेशा अलग अंदाज में रहने वाले नेता
तेज प्रताप यादव का नाम हमेशा उनके अनोखे लुक और स्टाइल के कारण चर्चा में रहता है। वे समय-समय पर अलग-अलग अवतार में नजर आते रहे हैं।  तेज प्रताप कई बार  जटाजूट, त्रिशूल और भस्म लगाए भगवान शिव के अवतार में दिखे तो कभी बांसुरी बजाते हुए कृष्ण के रूप में भी नजर आए। कई मौकों पर तेजप्रताप भगवा वस्त्र पहनकर साधु के रूप में दिखे तो कभी वे साइकिल चलाते और हरियाली अभियान चलाते दिखे।  इस दौरान साधारण कुर्ता-पायजामा और देसी अंदाज में नजर आए। खेतों में हल चलाते और पारंपरिक किसान के वेश में भी उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। इतना हीं नहीं  हाल के समय में उन्होंने फिटनेस पर ध्यान दिया और जिम वर्कआउट वाले लुक में भी दिखे।