RJD नेता सीमा कुशवाहा के भावुक ट्वीट्स से मचा सियासी हड़कंप, चुनावी हार पर छलका दर्द,कहा-जो भी बददुआ दे रहा है.. बस कर दो

राजद नेता सीमा कुशवाहा एक बार फिर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। बिहार चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने एक घंटे के भीतर X पर लगातार तीन पोस्ट शेयर किए, जिन्हें आरजेडी की करारी हार से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके ट्वीट्स में साफ झलक रहा है कि वे चुनावी परिणामों से बेहद आहत और हैरान हैं। पहले ही ट्वीट में सीमा कुशवाहा का दर्द साफ नजर आया। उन्होंने लिखा—“जो भी बददुआ दे रहा है, बस कर .....

RJD नेता सीमा कुशवाहा के भावुक ट्वीट्स से मचा सियासी हड़कंप, चुनावी हार पर छलका दर्द,कहा-जो भी बददुआ दे रहा है.. बस कर दो

राजद नेता सीमा कुशवाहा एक बार फिर अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। बिहार चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने एक घंटे के भीतर X पर लगातार तीन पोस्ट शेयर किए, जिन्हें आरजेडी की करारी हार से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके ट्वीट्स में साफ झलक रहा है कि वे चुनावी परिणामों से बेहद आहत और हैरान हैं।
पहले ही ट्वीट में सीमा कुशवाहा का दर्द साफ नजर आया। उन्होंने लिखा—“जो भी बददुआ दे रहा है, बस कर दो… अब मैं बर्बाद हो चुकी हूं।”इस पोस्ट में चुनावी हार को लेकर उनकी नाराजगी और निराशा खुलकर सामने आई।

रिश्वत पर परोक्ष हमला: “जब रिश्वत रास्ता बन जाए…”
इसके साथ ही एक और पोस्ट शेयर कर सीमा कुशवाहा ने लिखा, ‘जब रिश्वत रास्ता बन जाए, तो न्याय सिर्फ किताबों में रह जाए।’ इस पोस्ट के जरिये सीमा कुशवाहा ने इशारे-इशारे में एनडीए पर जमकर हमला बोला। दरअसल, विपक्ष की तरफ से यह आरोप लगाए गए थे कि महिलाओं को 10 हजार रुपये देकर एनडीए ने वोट वसूले। ऐसे में सीमा कुशवाहा ने भी कहीं ना कहीं यही आरोप लगाते हुए रिश्वत का जिक्र किया।

परेशानियां बेची नहीं जातीं —तीसरे पोस्ट में झलका दर्द
तीसरे ट्वीट में सीमा ने लिखा—“भगवान का लिखा सब कुछ सहना पड़ेगा, क्योंकि परेशानियां बेची नहीं जातीं और सुकून कभी खरीदा नहीं जाता।”लगातार तीन भावुक पोस्ट कर उन्होंने अपने मन की पीड़ा और हताशा खुलकर व्यक्त की। इसी के साथ उन्होंने अपनी एक फोटो भी साझा की।बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीमा कुशवाहा को टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इसके बावजूद वे आरजेडी के लिए लगातार प्रचार करती रहीं और पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल हुईं।

सोशल मीडिया पर पहले से ही लोकप्रिय चेहरा
बता दें कि कुशवाहा रोहतास जिले के कोचस की रहने वाली हैं और बिहार की राजनीति में सोशल मीडिया की ‘पावरहाउस’ और ‘स्टार’ मानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वे सामाजिक मुद्दों से लेकर राजनीतिक टिप्पणियों तक सब कुछ शेयर करती हैं। इस बार छपरा से RJD प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के पक्ष में उन्होंने जोरदार प्रचार किया, लेकिन परिणाम ने सब कुछ उलट दिया।