राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर लगाया बड़ा आरोप, कहा-भंगेड़ी हैं... भांग पीकर आते हैं..महिलाओं के बारे में अंट संट..
बिहार की सियासत में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बुधवार को राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया कि मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो गए और फिर दोनों में खूब बहसबाजी हुई। जिससे सत्र का माहौल और गरमा गया। वहीं राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी भी बता ....

बिहार की सियासत में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान बुधवार को राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर ऐसा बयान दिया कि मुख्यमंत्री आपे से बाहर हो गए और फिर दोनों में खूब बहसबाजी हुई। जिससे सत्र का माहौल और गरमा गया। वहीं राबड़ी देवी ने नीतीश की आलोचना करते हुए उन्हें महिला विरोधी भी बता दिया।
राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा..
राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में कहा, 'भंगेड़ी हैं और भांग पीकर आते हैं। महिलाओं के बारे में अंट संट बोलते हैं। नीतीश कुमार महिलाओं को बेइज्जत करने का काम करते हैं। हमको और पूरे बिहार की महिलाओं को बेइज्जत करते हैं। नीतीश कुमार कहते हैं कि 2005 से पहले महिलाएं कपड़ा नहीं पहनती थीं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर की महिलाएं और बहन बेटी कपड़ा पहनती थी कि नहीं, या फिर लंगटे घूमती थीं। हम पूछना चाहते हैं, भारत सरकार और राज्य सरकार से नीतीश कुमार ने मुझे सदन में दूसरी बार बेइज्जत किया है।
नीतीश कुमार के पीछे पांच आदमी लगे हुए हैं
राबड़ी देवी यही नहीं रुकीं, उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के पीछे पांच आदमी लगे हुए हैं। वही लोग सिखाता है, वही लोग कान में बोलता है और फिर नीतीश कुमार वही बोलते हैं। ललन सिंह, संजय झा, विजय चौधरी, अशोक चौधरी हैं, यही लोग कान में फूंकता है। नीतीश कुमार को यही पांच लोग खा जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बयान के बाद हम लोगों ने बहिष्कार कर दिया है।