नीतीश कुमार की मानसिक हालत पर विपक्ष के सवाल बेबुनियाद: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का पलटवार, बोले-निशांत ... पार्टी में आएं, नहीं तो भगदड़ मचेगी
बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर उठते सवालों के बीच जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी मानसिक स्थिति पर उठ रहे सारे सवाल निराधार और राजनीतिक स्टंट हैं।गोपाल मंडल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,लोग अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। 'नीतीश कुमार कोई मेंटल डिस्टर्ब नहीं हैं।'नीतीश कुमार बिल्कुल ठीक.....

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सेहत को लेकर उठते सवालों के बीच जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी मानसिक स्थिति पर उठ रहे सारे सवाल निराधार और राजनीतिक स्टंट हैं।गोपाल मंडल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,लोग अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। 'नीतीश कुमार कोई मेंटल डिस्टर्ब नहीं हैं।'नीतीश कुमार बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने सिर्फ अपने दांतों की सफाई करवाई थी, जिससे थोड़े समय के लिए उनका बोलने का तरीका अलग लग सकता है। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।"
क्या राजनीति में आएंगे निशांत कुमार?
वहीं जब उनसे सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा-अगर निशांत जेडीयू में नहीं आए तो पार्टी में भगदड़ मच जाएगी। कोई आरजेडी में जाएगा, कोई बीजेपी तो कोई लोजपा (पारस) में। संगठन की एकता बनाए रखने के लिए निशांत का पार्टी में आना ज़रूरी है।गोपाल मंडल ने यह भी कहा कि निशांत कुमार की छवि साफ-सुथरी है और वह इंजीनियर हैं।वे पढ़ाई में अच्छे हैं और जेडीयू को उनका साथ मिलने से संगठन मजबूत होगा।
लालू यादव से मेरा रिश्ता अच्छा है
गोपाल मंडल ने कहा कि, 'नीतीश कुमार हमें पूरा पसंद करते हैं, करते रहेंगे, हम ही तो बिहार में दूल्हा हैं। बुरे दिन से नीतीश कुमार के साथ हैं। हम राजद नहीं जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। हां, लालू यादव से मेरा रिश्ता अच्छा है। इधर भी लालू यादव को आम पहुंचाए थे। लालू यादव हमको बहुत मानते हैं। एक दो टिकट इधर-उधर करने को कहते हैं, वो कर भी देते हैं। उनसे रिश्ता है, हम छोड़ नहीं सकते हैं।