पटना में दो दिवसीय ऑटो और ई-रिक्शा हड़ताल,ट्रैफिक नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा
राजधानी पटना के 40 हजार ऑटो और ई-रिक्शा चालक मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसकी घोषणा ऑटो और ई-रिक्शा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की है। यह हड़ताल रिजर्व में चलने वाली ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित क्षेत्र छोड़कर कहीं भी आने-जाने की अनुमति सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर है।मोर्चा के अधिकारी पप्पू यादव ने कहा कि शहर में लागू नई यातायात व्यवस्था को वापस लेने की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल...

राजधानी पटना के लगभग 40 हजार ऑटो और ई-रिक्शा चालक मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसकी घोषणा ऑटो और ई-रिक्शा संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने की है। यह हड़ताल रिजर्व में चलने वाली ऑटो और ई-रिक्शा को प्रतिबंधित क्षेत्र छोड़कर कहीं भी आने-जाने की अनुमति सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर है।मोर्चा के अधिकारी पप्पू यादव ने कहा कि शहर में लागू नई यातायात व्यवस्था को वापस लेने की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर ऑटो और ई-रिक्शा चालक रहेंगे। हड़ताल के दौरान परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
ये सभी रूट हड़ताल से प्रभावित रहेंगे
प्रमुख रूटों की बात करें, तो पटना जंक्शन से गांधी मैदान के बीच लगभग 500 ऑटो, कंकड़बाग, हनुमान नगर, पटना सिटी, अगमकुआं आदि क्षेत्रों में 6000 ऑटो, बोरिंग रोड और बेली रोड पर 4000 ऑटो, जीपीओ गोलंबर से फुलवारी शरीफ तक 1500-2000 ऑटो, गांधी मैदान से दानापुर तक 1500 ऑटो, और अशोक राजपथ मार्ग पर 3000 ऑटो चलते हैं। ये सभी रूट हड़ताल से प्रभावित रहेंगे। बता दें कि इस हड़ताल से पटना की आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोजाना करीब हजारों लोग ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करते हैं, ऐसे में स्कूल, कॉलेज, ऑफिस जाने वालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
इन 10 मांगों को लेकर हड़ताल पर उतरे चालक
1. पटना जंक्शन के पास लागू की गई नई ट्रैफिक व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए।
2. ऑटो स्टैंड के पास यात्रियों और चालकों के लिए पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था हो।
3. रिजर्व ऑटो को प्रतिबंधित क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर चलने की अनुमति मिले।
4. परमिट रिनुअल कराने में 20 हजार रुपये की भारी भरकम फीस का विरोध।
5. शहर के बाहर फिटनेस सेंटर होने से समय और पैसा दोनों की बर्बादी।
6. दानापुर स्टेशन से गुजरते समय ₹50 और पाटलिपुत्र स्टेशन पर ₹70 की अवैध वसूली को रोका जाए।
7. ड्राइविंग टेस्ट का कार्य एजेंसी से हटाकर RTO को सौंपा जाए।
8. कैब एप के जरिए प्राइवेट वाहन का व्यावसायिक उपयोग बंद कराया जाए।
9. सभी प्रमुख रूटों पर स्थायी स्टैंड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
10. पुलिस और ट्रैफिक द्वारा होने वाले कथित उत्पीड़न पर लगाम लगे।