बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनने की ओर, अब तक 47.62% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर मतदान जारी है।सुबह से ही कई जिलों में वोटिंग को लेकर गहमागहमी है । लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के ...
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में आज 122 सीटों पर मतदान जारी है।सुबह से ही कई जिलों में वोटिंग को लेकर गहमागहमी है । लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आज की वोटिंग से 20 जिलों की 122 सीटों के 1302 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इसमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए पोलिंग बूथ पर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में एक बार फिर इतिहास बनने के आसार हैं। मंगलवार को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान दोपहर 1 बजे तक 20 जिलों की 122 सीटों पर 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी
बता दें कि पहले चरण की तुलना में यह आंकड़ा कहीं अधिक उत्साहजनक है। 6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यानी दूसरे चरण में मतदाता और भी अधिक जोश के साथ अपने अधिकार का उपयोग कर रहे हैं।पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो अपने आप में बिहार विधानसभा चुनाव का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। अब जब दूसरे चरण में वोटिंग उससे भी तेज रफ्तार से हो रही है, तो अनुमान है कि शाम तक के फाइनल आंकड़ों में बिहार में मतदान का एक नया रिकॉर्ड बन सकता है। वहीं देखा जाए तो बढ़ते मतदान प्रतिशत से यह साफ है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव और भागीदारी के नए उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा ले रही है।
दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक किस जिले में कितना मतदान-
पश्चिम चंपारण- 48.91%
पूर्वी चंपारण- 48.01%
शिवहर- 48.23%
सीतामढ़ी - 45.28%
मधुबनी - 43.39%
सुपौल- 48.22%
अररिया- 46.87%
किशनगंज- 51.86%
पूर्णिया - 49.63%
कटिहार- 48.50%
भागलपुर - 45.09%
बांका- 50.07%
कैमूर- 49.89%
रोहतास - 45.19%
अरवल - 47.11%
जहानाबाद - 46.07%
औरंगाबाद - 49.45%
गयाजी- 50.95%
नवादा - 43.45%
जमुई - 50.91,
कुल- 47.6%













