झारखंड मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, मरने वाले में जमुई का कुख्यात नक्सली अरविंद भी शामिल,दर्जन से अधिक मामले दर्ज

झारंखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह बोकारो जिले की लुगू पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर अरविंद यादव मारा गया। उस पर सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था । वहीं एसटीएफ ने उसपर...

झारखंड मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, मरने वाले में जमुई का कुख्यात नक्सली अरविंद भी शामिल,दर्जन से अधिक मामले दर्ज

झारंखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह बोकारो जिले की लुगू पहाड़ी पर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल भाकपा माओवादी संगठन का जोनल कमांडर अरविंद यादव मारा गया। उस पर सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था । वहीं एसटीएफ ने उसपर तीन लाख का इनाम रखा था। अन्य नक्सली प्रवेश मुठभेड़ के दौरान भाग गया है। ये भी जमुई में सक्रिय रहा है। नक्सली के सेंट्रल कमेटी का सचिव है। दरअसल मारे गए नक्सली के खिलाफ जमुई के सोनो में 4, बरहट थाने में 45 ,चरका पत्थर थाने में 9 सहित जिले में एक सौ से अधिक नक्सल मामले दर्ज थे। जिसमें पुलिस को इसकी सालों से तलाश थी। एसपी मदन कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सली के खिलाफ जिले में दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।

जमीन विवाद के बाद नक्सली बना

बता दें कि  मृतक अरविंद यादव चचेरे भाई से जमीन विवाद के बाद नक्सली बना। ये अकेले भाई से लड़ाई नहीं कर पा रहा था। इसलिए मदद के लिए नक्सली संगठन से जुड़ गया। अरविंद यादव उर्फ अविनाश बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का रहने वाला था। वह जमुना यादव का 35 साल का बेटा था। साल 2001 में जमीन विवाद के बाद वह नक्सली संगठन में शामिल हो गया था। नक्सली संगठन में शामिल होने के बाद अरविंद का दहशत शुरू हुआ। लेवी वसूलने, अपहरण, हत्या, केन बम से जवानों को उड़ाने की साजिश रचने समेत अनेकों कांडों में वह अभियुक्त बना। पुलिसकर्मियों की हत्या भी की। उसपर अलग-अलग जिलों के कई थानों में केस दर्ज हुए। जहां भी नक्सल संगठन कमजोर पड़ता वहां अरविंद सक्रिय हो जाता था और संगठन को मजबूत करने लगता था।

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता के मुताबिक...

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता के मुताबिक, 'मुठभेड़ में एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली प्रयाग मांझी उर्फ विवेक भी मारा गया। अब तक कुल 8 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटनास्थल से एक AK सीरीज की राइफल, 1 एसएलआर, 4 इंसास राइफल कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर CRPF और जिला पुलिस के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ी और उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की है। वहीं, डीजीपी ने कहा- दस्ते में 16-17 नक्सली शामिल थे। मृतकों में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, अरविंद यादव उर्फ अविनाश, 10 लाख का इनामी साहेब राम मांझी की पहचान कर ली गई है। बाकी मृत नक्सलियों की पहचान की कोशिश जारी है।