अनंत सिंह के घर "लक्ष्मी" का आगमन,छोटे सरकार बने नाना,बधाईयों का लगा तांता

पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता  अनंत सिंह के परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है। अनंत सिंह को नतनी हुई है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के करीबी ने दी है।  अनंत सिंह के करीबी ने फेसबुक पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनकी नतीन का फोटो साझा किया है। इसके साथ लिखा है कि, "सौभाग्य की बात है की हमारे प्रिय अनंत सिंह (छोटे सरकार) को नतनी हुई है माता रानी स्वयं पधारी हैं"............

अनंत सिंह के घर "लक्ष्मी" का आगमन,छोटे सरकार बने नाना,बधाईयों का लगा तांता

पटना के बेऊर जेल में बंद बाहुबली नेता  अनंत सिंह के परिवार में नए सदस्य की एंट्री हुई है। अनंत सिंह को नतनी हुई है। जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अनंत सिंह के करीबी ने दी है।  अनंत सिंह के करीबी ने फेसबुक पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और उनकी नतीन का फोटो साझा किया है। इसके साथ लिखा है कि, "सौभाग्य की बात है की हमारे प्रिय अनंत सिंह (छोटे सरकार) को नतनी हुई है माता रानी स्वयं पधारी हैं"। अनंत सिंह को सभी बधाई दे रहे हैं।

परिवार में उत्सव जैसा माहौल
‎‎सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है और समर्थकों, शुभचिंतकों और चाहने वालों की ओर से अनंत सिंह और उनके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं। बेटी के आगमन से परिवार में उत्सव जैसा माहौल है, हालांकि अनंत सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं और इस खुशी के पल में अपने परिवार के साथ मौजूद नहीं हो पा रहे हैं।‎ गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान मोकामा में चुनाव प्रचार के समय अनंत सिंह के समर्थकों और जनसुराज पार्टी के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान जनसुराज प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी। इस मामले में अनंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया।

अब तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है
‎पुलिस ने मतदान से ठीक पहले अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बावजूद अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए ही मोकामा विधानसभा सीट से चुनाव जीत लिया। हालांकि, अब तक उन्होंने विधायक पद की शपथ नहीं ली है।‎फिलहाल इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। सीबीआई और बिहार पुलिस दोनों ही इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं। राजनीतिक गलियारों में भी यह सवाल चर्चा में है कि अनंत सिंह को कब तक जमानत मिलेगी और वे कब जेल से बाहर आकर अपने परिवार के नए सदस्य से मुलाकात कर पाएंगे।‎एक ओर जहां कानूनी प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर अनंत सिंह के घर आई यह खुशी उनके समर्थकों के बीच उत्साह का कारण बनी हुई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह की राजनीतिक और कानूनी राह आगे किस दिशा में जाती है।