प्रचंड जीत के बाद फिर बिहार दौरे पर निकलेंगे नीतीश कुमार, 16वीं यात्रा की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। सत्ता में लौटते ही मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद और सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के मिशन पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। इस प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में गहमागहमी तेज.....

प्रचंड जीत के बाद फिर बिहार दौरे पर निकलेंगे नीतीश कुमार, 16वीं यात्रा की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी यात्रा पर निकलने की तैयारी में हैं। सत्ता में लौटते ही मुख्यमंत्री जनता से सीधे संवाद और सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के मिशन पर आगे बढ़ते दिख रहे हैं। इस प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में गहमागहमी तेज हो गई है और विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

मकर संक्रांति के बाद हो सकती है यात्रा की शुरुआत
हालांकि यात्रा की अंतिम तिथि और जिलावार कार्यक्रम को लेकर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक मकर संक्रांति के बाद इस यात्रा की शुरुआत हो सकती है। मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर यात्रा की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय पर काम चल रहा है। औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

योजनाओं का फीडबैक और जमीनी सच्चाई पर फोकस
इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य सरकार की कल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति का फीडबैक लेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश है कि केवल फाइलों की नहीं, बल्कि जनता की आवाज सुनी जाएगी।बता दें कि यह यात्रा नीतीश कुमार की अब तक की 16वीं राज्यव्यापी यात्रा होगी। इससे पहले भी वे सत्ता में रहते हुए कई बार बिहार के गांव-गांव जाकर योजनाओं की निगरानी और जनता से संवाद कर चुके हैं। बता दें कि 74 वर्षीय नीतीश कुमार 2005 से अब तक 15 यात्राएं निकाल चुके हैं। इनमें न्याय यात्रा, विकास यात्रा, धन्यवाद यात्रा, प्रवास यात्रा, विश्वास यात्रा, सेवा यात्रा, अधिकार यात्रा, संकल्प यात्रा, संपर्क यात्रा, निश्चय यात्रा, समीक्षा यात्रा, जल-जीवन-हरियाली यात्रा, समाज सुधार यात्रा, समाधान यात्रा और प्रगति यात्रा शामिल हैं।