गांधी मैदान में भीड़ बेकाबू, धक्का-मुक्की में गिरे विधायक, पप्पू यादव ने कहा- जब तक राहुल गांधी हैं...तब तक संविधान सुरक्षित
बिहार की राजधानी पटना आज विपक्षी राजनीति का केंद्र बन गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन गांधी मैदान से शुरू होकर पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास होने जा रहा है। इस पदयात्रा का नाम प्रतीकात्मक रूप से "गांधी से अंबेडकर" रखा गया है।गांधी मैदान पूरी तरह कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया। करीब 20,000 कार्यकर्ता मैदान में जुटे हैं । भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि धक्का-मुक्की में कई विधायक तक गिर पड़े, जिन्हें पुलिस...

बिहार की राजधानी पटना आज विपक्षी राजनीति का केंद्र बन गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा का समापन गांधी मैदान से शुरू होकर पटना हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास होने जा रहा है। इस पदयात्रा का नाम प्रतीकात्मक रूप से "गांधी से अंबेडकर" रखा गया है।गांधी मैदान पूरी तरह कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया। करीब 20,000 कार्यकर्ता मैदान में जुटे हैं । भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि धक्का-मुक्की में कई विधायक तक गिर पड़े, जिन्हें पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। किसी को भी गांधी प्रतिमा तक जाने की अनुमति नहीं दी गई।
पप्पू यादव का समर्थन
वहीं पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन करते हुए कहा-बिहार ने नई करवट ले ली है। बिहार में परिवर्तन की आवाज बुलंद है। जब तक राहुल गांधी हैं, तब तक संविधान सुरक्षित है, लोकतंत्र सुरक्षित है, जनता सुरक्षित है और देश सुरक्षित है। इसलिए राहुल गांधी ने बिहार और देश के अधिकारों की रक्षा के लिए जो यात्रा निकाली है, आज पूरा बिहार, INDIA गठबंधन के नेता और देश के युवा उनकी तरफ विश्वास के साथ देख रहे हैं। बिहार के युवा और गरीब पूरी तरह से राहुल गांधी के साथ खड़े हैं।”
विजय कुमार सिन्हा का पलटवार
उधर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष की ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा, “…लोकतंत्र की डकैती करने वाले, जंगलराज के युवराज… दोनों(राहुल गांधी और तेजस्वी यादव) का जन्म सोने की चम्मच के साथ हुआ है जो राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं लेकिन यह लोकतंत्र की धरती है, बिहार की जनता जवाब देगी.. बिहारियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों को यहां लाकर सम्मानित किया गया है, लोग इसका जवाब देंगे।”