विधान परिषद में नीतीश- राबड़ी का आमना सामना,सीएम ने कसा तंज, कहा- '.. जब इनके पति की सरकार थी...तो कोई जांच होती थी? .....

बिहार विधानसभा के १३वें दिन जहां विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर हंगामा शुरू किया। तो वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी विधान परिषद में एक फिर आमने सामने नजर आए। दोनों के बीच आज जोरदार बहस देखने को मिला। विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के MLC ने CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में नारेबाजी लगाई और लॉ-एंड-ऑर्डर पर हंगामा किया।
पति का सस्पेंशन हुआ तो आपको मुख्यमंत्री बना दिया- सीएम
बता दें कि आज RJD के MLC नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। इस बीच CM नीतीश कुमार अपनी सीट से उठे और कहा-'आप लोगों से आग्रह है कि अपनी जगह बैठ जाइए। कहीं भी कुछ होता है तो कार्रवाई होती है। मुख्यमंत्री के इतना बोलने के बाद भी विपक्ष शांत नहीं हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी पर तंज कसते हुए कहा- 'आपका क्या है। पति का सस्पेंशन हुआ तो आपको मुख्यमंत्री बना दिया। घर का मामला था तो आपको बना दिया।'वहीं सीएम नीतीश ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'उनके पति की जब सरकार थी तब क्या हाल था? कोई काम भी बिहार में नहीं हुआ अगर कोई घटना घटी है, तो जांच होगी। जब इनके पति की सरकार थी, तो कोई जांच होती थी? कोई काम किया था? हिंदू और मुसलमान का कितना झगड़ा होता था। सब काम हमने किए हैं। ये सब बोलने का कोई मतलब नहीं है। मेरे आने के बाद सारा काम हुआ। क्या चीज के लिए आप सीएम बनीं। पति हटा तो आप सीएम बनीं।
राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा..
वहीं राबड़ी देवी ने भी नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा, ' बिहार में हत्या, बलात्कार, चोरी की घटनाएं रोज होती हैं। लॉ एंड ऑर्डर नहीं संभाल सकते हैं ये लोग। इसके अलावा राबड़ी देवी ने अशोक चौधरी पर निशाना साधते हुए उन पर फिरौती लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'अशोक चौधरी ने पहले कांग्रेस में लूटा और अब जेडीयू में लूट रहे हैं। इसके बाद राबड़ी देवी और अशोक चौधरी में भिड़ंत हो गई। सदन में भारी हंगामे के बाद सभापति ने विपक्षी सदस्यों को पहली पाली तक के लिए बाहर जाने का आदेश दिया।