राजधानी पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू...बचाई लड़कियों की जान

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित पंखुड़ी गर्ल्स हॉस्टल में दिया की वजह से आग लग गई। इस आग ने न केवल हॉस्टल की इमारत को प्रभावित किया, बल्कि वहां रह रही छात्राओं को भी खतरे में डाल दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट भी अपनी पूरी ..

राजधानी पटना के गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू...बचाई लड़कियों की जान

राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम स्थित पंखुड़ी गर्ल्स हॉस्टल में दिया की वजह से आग लग गई। इस आग ने न केवल हॉस्टल की इमारत को प्रभावित किया, बल्कि वहां रह रही छात्राओं को भी खतरे में डाल दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट भी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे। बिल्डिंग का स्ट्रक्चर G+3 है। जिस फ्लोर में आग लगी थी, उसमें गर्ल्स हॉस्टल चलता है। अग्निशमन के कर्मियों ने लगभग 13 लड़कियों का रेस्क्यू किया। अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि कोई लड़की दिया जला रही थी, उसी से आग लगी है।

घटना के वक्त रूम में 15 लड़कियां 

दरअसल, रूम में लकड़ी का पार्टीशन देकर केबिन बनाया गया था। जिस वक्त आग लगी उस वक्त सभी लड़की आराम कर रही थी। पूरा अंदर केबिन के साथ साथ कॉपी किताब, बेड जलकर खाक हो गए हैं। वहीं हॉस्टल की छात्रा नेहा कुमारी ने बताया कि एक लड़की दिया जलाकर चली गई थी। उसी दिए से आग लग गई। घटना के वक्त रूम में 15 लड़कियां थीं। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मनोज नट ने बताया कि हाइड्रोलिक, 6 बड़ी गाड़ी आग बुझाने में जुटी थी। अंदर कोई फंसा नहीं है। सबको निकाल लिया गया है। वहीं बुद्धा कॉलोनी के थानेदार सदानंद शाह ने बताया कि थाने को सूचना मिली और थाने के द्वारा फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम 

इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि हॉस्टल जैसे स्थानों पर आग से बचाव के पुख्ता इंतजाम होना अत्यंत जरूरी है। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और हॉस्टल प्रबंधन को मिलकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि रिहायशी इलाका में जिस तरह से आग लगी थी उस पर काबू पा लिया गया है। आपको बता दें कि आज राजधानी पटना का तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा है और पछुवा हवा तेजी से चल रही है। ऐसे में अगर समय से आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आग सैकड़ों मकान को अपने लपेट में ले सकती थी और जानमाल को खतरा हो सकता था।