बिहार में ठंड का कहर: 16 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, 48 घंटे बेहद मुश्किल,पटना में तापमान का अंतर सिर्फ 3.8°C
बिहार इस समय भीषण ठंड, बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की गिरफ्त में है। मौसम ने ऐसा रुख अपनाया है कि आम जनजीवन पूरी तरह से ठहर सा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों तक राज्य के 16 जिलों में ‘Cold Day’ जैसी स्थिति बनी रहेगी। घने बादल और कोहरे के कारण धूप निकलने की संभावना न के बराबर है।इस बार ठंड की तीव्रता का मुख्य कारण उत्तर ध्रुव पर पोलर वोर्टेक्स में आई कमजोरी..........
बिहार इस समय भीषण ठंड, बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की गिरफ्त में है। मौसम ने ऐसा रुख अपनाया है कि आम जनजीवन पूरी तरह से ठहर सा गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों तक राज्य के 16 जिलों में ‘Cold Day’ जैसी स्थिति बनी रहेगी। घने बादल और कोहरे के कारण धूप निकलने की संभावना न के बराबर है।इस बार ठंड की तीव्रता का मुख्य कारण उत्तर ध्रुव पर पोलर वोर्टेक्स में आई कमजोरी और ला नीना का प्रभाव बताया जा रहा है, जिसकी वजह से दिसंबर में ही जनवरी जैसी कड़ाके की सर्दी महसूस की जा रही है।
रात नहीं, दिन ज्यादा सर्द — इस बार ठंड का बदला मिजाज
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत से अधिक पहुंच गया है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर घट गया है। इससे दिन-रात कंपकंपी महसूस की जा रही है।आमतौर पर बिहार में रात के समय तापमान ज्यादा गिरता है, लेकिन इस बार हालात उलट हैं। घने कोहरे और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक नीचे चला गया है।पटना में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर सिर्फ 3.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान का इतना कम अंतर Cold Day की स्पष्ट पहचान है।
16 जिलों में घना कोहरा
IMD के मुताबिक रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा।इन इलाकों में शनिवार को भी कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही थी और आज भी धूप निकलने की संभावना बेहद कम बताई गई है। पटना समेत पश्चिम और मध्य बिहार में दिनभर ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा।
20 डिग्री से नीचे रहा दिन का पारा
शनिवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।पूसा: 15°C,मुजफ्फरपुर: 15.2°C,जिरादेई, दरभंगा, मधुबनी: 15.6°C,मोतिहारी, वाल्मीकिनगर: 16°C,मधेपुरा: 16.1°C,फारबिसगंज और किशनगंज को छोड़कर लगभग पूरे बिहार में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे बना रहा।मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते बर्फीली पछुआ हवाएं बिहार तक पहुंच रही हैं। इसके साथ ही ला नीना(La Niña) और पोलर वोर्टेक्स की कमजोरी ने ठंड को और ज्यादा तीखा बना दिया है। यही वजह है कि पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
IMD का अनुमान है कि अगले 4 से 5 दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना कम है। 21 और 22 दिसंबर पश्चिम और मध्य बिहार में कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है। 23 दिसंबर के बाद कोहरे में थोड़ी कमी संभव है, लेकिन तापमान में गिरावट बनी रहेगी। 25 दिसंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। वहीं लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर साफ दिख रहा है।













