EOU ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को पटना से किया गिरफ्तार, 11 महीनों से था फरार,अब खुलेंगे सारे राज
NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को पटना के दानापुर से आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह इस गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। संजीव 5 मई 2024 को हुए NEET पेपर लीक के बाद से फरार था। पेपर लीक मामले में पहले ही मुखिया के बेटे समेत 36 लोग पकड़े जा चुके हैं। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी से इस ..

NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया को पटना के दानापुर से आर्थिक अपराध इकाई (EOU)ने गुरुवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह इस गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। संजीव 5 मई 2024 को हुए NEET पेपर लीक के बाद से फरार था। पेपर लीक मामले में पहले ही मुखिया के बेटे समेत 36 लोग पकड़े जा चुके हैं। संजीव मुखिया की गिरफ्तारी से इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।बिहार एसटीएफ और ईओयू की टीम संजीव मुखिया से पूछताछ कर रही है।
पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे
संजीव मुखिया पेपर लीक की मुख्य कड़ी है। उससे पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं। बिहार पुलिस की ईओयू ने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में कई सॉल्वर और बिचौलियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में पता चला कि संजीव मुखिया नीट पेपर लीक का मुख्य साजिशकर्ता है। मामला सामने आने के बाद वह भाग गया था। परीक्षा माफिया संजीव कुमार सिंह उर्फ संजीव मुखिया पर 7 अप्रैल 2025 को बिहार सरकार ने 3 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की थी।संजीव मुखिया की तलाश में आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार के अलग-अलग जिलों समेत दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
कई पेपर लीक में उसका नाम जुड़ चुका है
ADG EOU नैयर हसनैन ने बताया- 'कल संजीव के पटना आने की सूचना मिली थी। टीम मौके पर गई। वेरिफिकेशन किया तो वो संजीव ही निकला। इसके बाद टीम ने उसे गिरफ्तार किया। दानापुर के सगुना मोड़ के एक अपार्टमेंट से उसे अरेस्ट किया है।'51 साल का संजीव मुखिया बिहार के नालंदा जिले के नगरनौसा गांव का रहने वाला है। उसे लोग लूटन मुखिया के नाम से भी बुलाते हैं। पहली बार उसका नाम साल 2010 में ब्लूटूथ डिवाइस का इस्तेमाल करके छात्रों को नकल कराने में आया था।संजीव मुखिया का नाम साल 2016 में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा लीक मामले में भी आया था। इसके बाद कई पेपर लीक में उसका नाम जुड़ चुका है।