परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का ऐलान: बिहार के हर जिले को जोड़ेंगी नई बसें

नए साल की शुरुआत बिहारवासियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर के साथ हुई है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में है। इसका सीधा लाभ आम यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें अब कम किराए में, .....

परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का ऐलान: बिहार के हर जिले को जोड़ेंगी नई बसें

नए साल की शुरुआत बिहारवासियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर के साथ हुई है। राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की डबल इंजन सरकार प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में है। इसका सीधा लाभ आम यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें अब कम किराए में, सुगम, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने ऐलान किया है कि मार्च 2026 से पूरे बिहार में 150 से 175 नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इनमें इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें शामिल होंगी, जो न केवल यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगी बल्कि प्रदूषण कम करने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

सीएनजी बस को राजगीर रूट के लिए हरी झंडी
बता दें कि इस योजना की औपचारिक घोषणा 1 जनवरी को राजगीर बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। इस अवसर पर परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की एक सीएनजी बस को राजगीर रूट के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर जिले, प्रखंड मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थलों को सस्ती, सुलभ और समयबद्ध बस सेवाओं से जोड़ा जाए, ताकि आम लोगों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो।दरअसल सरकार का यह कदम हरित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है
परिवहन मंत्री ने बताया कि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी बस सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। राजगीर, बोधगया, नालंदा और वैशाली जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सीधी और नियमित बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि बिहार आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

परिवहन मंत्री ने एक और अहम घोषणा करते हुए बताया
कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री ने एक और अहम घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकारी बस स्टैंडों पर ई-चार्जिंग स्लॉट लगाए जाएंगे। इन चार्जिंग पॉइंट्स पर सरकारी और निजी, दोनों तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को सस्ती दर पर चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इससे ई-वाहन उपयोग करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है।कुल मिलाकर, परिवहन विभाग की यह पहल बिहार में सार्वजनिक परिवहन को नई दिशा देने वाली साबित होगी। सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बस सेवाओं से न केवल आम लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि राज्य के विकास और पर्यावरण संरक्षण को भी नई गति मिलेगी।