BJP के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की गिरफ्तारी पर सम्राट का महा संग्राम ...अब होगा बड़ा फैसला

BJP के  पूर्व  विधायक जवाहर  प्रसाद की गिरफ्तारी  पर सम्राट का महा संग्राम ...अब होगा बड़ा फैसला

बिहार के सासाराम में  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद की हिंसा मामले में गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने कड़ें रूख अख्तियार कर लिया है... वही राजनीतिक सरगर्मी भी काफी तेज हो गई है... इसी मामले को लेकर अब बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी का एक बार फिर 3 मई को सासाराम आगमन होने जा रहा है... 


दरअसल पूर्व विधायक के गिरफ्तारी के विरोध में... बुधवार 3 मई को सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महाधरना का आयोजन किया जा रहा है... बड़ी बात यह है... कि इस धरना में भाग लेने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आ रहे हैं...

भाजपा के नेता सह विधान पार्षद निवेदिता सिंह ने बताया... कि जिस तरह से बिहार सरकार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को टारगेट कर रही है... उसको लेकर भाजपा के शीर्ष नेता पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं... सरकार के इस दमनकारी नीति का जवाब भाजपा  पूरी तरह से संवैधानिक तरीके से देगी...धरना प्रदर्शन, कैंडल मार्च, ज्ञापन आंदोलन के माध्यम से सरकार को बाध्य किया जाएगा... कि वे एकतरफा कार्रवाई नहीं करें... 

गौरतलब है... कि मार्च महीने में सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद सांप्रदायिक हिंसा हुआ था... उस मामले में लगभग एक महीने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया... इससे भाजपा के कार्यकर्ता नाराज हैं... बताते चले की पूर्व विधायक के गिरफ्तारी के बाद सासाराम का माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया है... और पूरे मामले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश देखा जा रहा है... इसी को लेकर बिहार के मुखिया नीतीश कुमार का पुतला तक दहन कर विरोध जताया गया था...


पूर्व विधायक के अपराधिक इतिहास बताने वाली पुलिस को यह जानकारी होनी चाहिए... कि वह कई मामले में बरी है... जबकि सासाराम हिंसा मामले में पुलिस ही पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को साथ लेकर शांति बहाल हेतु शहर में घूम रही थी... सामान्य स्थिति होने के साथ पूर्व विधायक ने कौन सा ऐसा बड़ा अपराध कर दिया... कि आधी रात में पुलिस उनके घर पहुंच कर रात में गिरफ्तार किया... जो काफी निंदनीय है... भाजपा कार्यकर्ता चुप बैठने वाले नहीं है...

रिपोर्ट : कुमार कौशिक / रवि कुमार