राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, सीएम नीतीश और डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक अहम संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जेपी नड्डा के बाद अब संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेंगे।भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति....
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने एक अहम संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जेपी नड्डा के बाद अब संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नितिन नबीन संभालेंगे।भाजपा नेतृत्व के इस फैसले को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी की रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नितिन नबीन के अनुभव और संगठनात्मक पकड़ से पार्टी को आने वाले चुनावी दौर में नई ऊर्जा मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में उत्साह देखा गया। सभी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सक्रिय, अनुशासित और मजबूत होगा।राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नबीन ने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।नितिन नबीन के पदभार संभालने की सूचना मिलते ही बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सबसे पहले उनसे मुलाकात करने पहुंचे और उन्हें बधाई दी। सीएम नीतीश ने भी बधाई दी।
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं
गौरतलब है कि नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और वे इस सीट से पांचवीं बार निर्वाचित हुए हैं। वे छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी भी हैं। 45 वर्षीय नितिन नबीन बिहार सरकार में पथ निर्माण एवं नगर विकास आवास विभाग के मंत्री हैं।कायस्थ समुदाय से आने वाले नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा बीजेपी के मजबूत नेता थे। उनके निधन के बाद उपचुनाव हुआ तो जनता ने उनके बेटे पर भरोसा किया फिर नितिन नवीन की राजनीतिक में एंट्री हुई।
पहली बार 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी
उन्होंने पहली बार 2006 के उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके बाद वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार विजयी रहे। 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है।













