पटना में 6 जुलाई को होगा "सनातन महाकुंभ", पंडित धीरेंद्र शास्त्री, योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल होंगे शामिल, अश्विनी चौबे बोले- नहीं लगेगा दिव्य दरबार
बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की मेज़बानी करने जा रही है। 6 जुलाई 2025 को गांधी मैदान में 'सनातन महाकुंभ' का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने संत, राजनेता और लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की अगुआई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक अश्विनी कुमार चौबे कर रहे हैं। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर...

बिहार की राजधानी पटना एक ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की मेज़बानी करने जा रही है। 6 जुलाई 2025 को गांधी मैदान में 'सनातन महाकुंभ' का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के जाने-माने संत, राजनेता और लाखों श्रद्धालु भाग लेंगे। इस कार्यक्रम की अगुआई पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं श्रीराम कर्मभूमि न्यास के संस्थापक अश्विनी कुमार चौबे कर रहे हैं। यह कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित हो रहा है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे
बता दें कि कार्यक्रम के लिए प्रशासन से अनुमति मिल गई है।इसका उद्घाटन बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे। इस कार्यक्रम में पंडित धीरेंद्र शास्त्री शामिल होंगे। वहीं, इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हो सकते हैं।यह कार्यक्रम भगवान परशुराम जन्मोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित हो रहा है।
कौन-कौन रहेंगे मौजूद?
वहीं अश्विनी चौबे ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री इस कार्यक्रम में निश्चित शामिल होंगे। प्रशासन से मैंने बात कर ली है और अनुमति मिल गई है। उनका अलग से कोई दरबार नहीं लग रहा है। वह बस संवाद होगा। हालांकि, अभी तक उनका प्रोग्राम नहीं आया है, मगर वह दो घंटे इस कार्यक्रम में जरूर मौजूद रहेंगे। उनके अलावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आएंगे।सुबह 7 से ही यज्ञ का आयोजन होगा जिसमें आहुति दी जाएगी। शास्त्र और शास्त्र का भी पूजा होगा। 108 परशु गांव-गांव से लोग लेकर आ रहे हैं। गांधी मैदान में भी एक बड़ा परशु बनाया जाएगा। इसके अलावा पुराण, वेद, उपनिषद, गीता, रामायण, हनुमान चालीसा की भी पूजा होगी।
भक्तों को फ्री में एंट्री दी जाएगी
वहीं, कार्यक्रम 9 बजे शुरू होगा। सुबह 9:30 बजे एक साथ पंडाल में मौजूद सभी लोग स्वर में स्वर मिलाकर के हनुमान चालीसा और परशुराम चालीसा का पाठ करेंगे। यह पाठ विश्व की शांति और भारत देश को विश्व गुरु बनाने के लिए किया जाएगा। जो लोग भी इस कार्यक्रम में आएंगे उन्हें प्रसाद, रुद्राक्ष या तुलसी का माला दिया जाएगा। इस सनातन महाकुंभ में भक्तों को फ्री में एंट्री दी जाएगी मगर 10000 हजार पास की भी व्यवस्था की जा रही है।