नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव ने जमकर बोला हमला, कहा- जेडीयू सरकारी पैसों से चुनाव प्रचार कर रही..'महिला संवाद' के नाम पर भ्रष्टाचार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू सरकारी पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है। 'महिला संवाद' के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। संवाद के नाम पर 225 करोड़ रुपए में प्रचार के लिए डिजिटल रथ बुलाया...

नीतीश सरकार पर तेजस्वी यादव ने जमकर बोला हमला, कहा- जेडीयू सरकारी पैसों से चुनाव प्रचार कर रही..'महिला संवाद' के नाम पर भ्रष्टाचार
TEJSHWI YADAV

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने पार्टी ऑफिस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जेडीयू सरकारी पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है। 'महिला संवाद' के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। संवाद के नाम पर 225 करोड़ रुपए में प्रचार के लिए डिजिटल रथ बुलाया गया है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि इससे पहले कई बार सीएम की यात्रा का नाम बदला गया है। यात्रा पर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 2 अरब 25 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। खुलेआम खजाने को लूटा जा रहा है। बिहार में संगठित भ्रष्टाचार सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जनता रिश्वतखोरी, दलाली से त्रस्त हो चुकी है। ये सिर्फ विभाग का भ्रष्टाचार है। सीओ-BDO और पुलिस का भ्रष्टाचार अलग है।

सरकारी पैसों से 600 चुनावी रथ मंगवाई गई -तेजस्वी

आरजेडी नेता ने कहा कि सरकारी पैसों से 600 चुनावी रथ मंगवाई गई है। ठेकेदार के जरिए मंत्री को 30% कमीशन दिया जा रहा है। चुनावी खर्च के लिए टेंडर निकाले जा रहे हैं। चुनाव का खर्च भी जनता से ही निकाला जा रहा है। बिहार के ठेकेदारों को कोई टेंडर नहीं दिया जा रहा है। ग्लोबल टेंडर के जरिए इनसे पैसा वसूला जा रहा है। RJD नेता ने दावा किया कि सरकार के कुल बजट का 25 से 30 हजार करोड़ रुपया केवल ब्याज चुकाने में जा रहा है। पेपर दिखाते हुए कहा कि बिहार सरकार 4 लाख 6 हजार करोड़ कर्जे में हैं। संगठन भ्रष्टाचार के जरिए घूसखोरी चरम पर है। इन्हें पता है कि अगली सरकार जो आएगी, उसे भुगतना पड़ेगा।

पांच हजार पुल का कोई उपयोग नहीं

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में 5 हजार ऐसे पुल बनाए गए हैं। जिसका कोई उपयोग नहीं है। बिना एप्रोच रोड के ही पुल-पुलिया बनाने का फैसला किसने किया। सवाल पूछने पर सरकार से कोई जवाब नहीं मिलता है।  भ्रष्टाचार के कारण वित्तीय अनियमितता उत्पन्न हुई है। इस साल 7 बार कैबिनेट की मीटिंग हुई है। जिसमें 76 हजार 622 करोड़ रुपए की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। 

तेजस्वी ने सरकार पर लगाया आरोप

वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 3 लाख 17 हजार करोड़ है। 2024-25 की तुलना में 38 हजार करोड़ रुपए बढ़ा है। स्कीम एक्सपेंडिचर के लिए 1 लाख 16 हजार करोड़ दिया गया। तेजस्वी ने कहा कि सिर्फ 3 महीने में कैबिनेट के जरिए 76 हजार करोड़ रुपए दिए गए। सरकार को बताना चाहिए कि 1 लाख 16 हजार का प्रावधान किया गया है। इसमें पिछले साल की राशि शामिल है या नहीं। अगर है तो नई योजनाओं के लिए पैसा कहां से लाएंगे। सरकार कुल बजट का 8 प्रतिशत सिर्फ ब्याज देने में खर्च कर रही है।