बिहार चुनाव से पहले 6 IAS अधिकारियों का तबादला, नंदेश्वर लाल गन्ना उद्योग के प्रधान सचिव...यशपाल मीना स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बिहार में हुए इन तबादलों को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा....

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बिहार में हुए इन तबादलों को बिहार चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
IAS अधिकारियों की नई नियुक्तियां
बता दें कि नंदेश्वर लाल को अगले आदेश तक गन्ना उद्योग विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे खान एवं भूतत्व विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत थे।वहीं 2008 बैच के IAS अधिकारी बी. कार्तिकेय धनजी को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वे पहले गन्ना उद्योग विभाग के सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। छिड़ीड़ भूटिया को अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर भेजा गया है।
यशपाल मीना स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव
2014 बैच के IAS अधिकारी यशपाल मीना को अगले आदेश तक स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव के पद पर भेजा गया है। इससे पहले वे वैशाली के डीएम के रूप में कार्यरत थे।रजनीश कुमार सिंह को निबंधक, सहयोग समिति के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच के IAS अधिकारी अंशुल अग्रवाल को निबंधन महानिरीक्षक और उत्पाद आयुक्त के पद पर भेजा गया है। वे पहले बक्सर के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर रहे थे।
सभी विभाग बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए इस तरह के प्रशासनिक बदलावों को चुनावी प्रबंधन और सुचारू संचालन का हिस्सा माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन बदलावों से प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी विभाग बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे।गौरतलब हो कि बीते 30 अगस्त को डॉ. एस सिद्धार्थ समेत 5 सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।