आकाश यादव ने शेयर की अनुष्का की बेटी की तस्वीर, तेज प्रताप पर उठे सवाल

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव ने रविवार (8 फरवरी) को बेटी को जन्म दिया है। यह खबर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच, अनुष्का के भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी नवजात भांजी उनकी उंगली.....

आकाश यादव ने शेयर की अनुष्का की बेटी की तस्वीर, तेज प्रताप पर उठे सवाल

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव ने रविवार (8 फरवरी) को बेटी को जन्म दिया है। यह खबर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बीच, अनुष्का के भाई आकाश यादव ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी नवजात भांजी उनकी उंगली थामे हुए दिखाई दे रही हैं। आकाश यादव ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “मेरी उज्जैनी”, और जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, यह पोस्ट वायरल हो गया।

मामला यहीं नहीं थमा। 7 अक्टूबर 2025 की एक कथित मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया। रिपोर्ट के मुताबिक, 27 वर्षीय अनुष्का यादव का इलाज पटना के कंकड़बाग स्थित डॉ. ऋतु राज के वर्लिका मदरहुड हॉस्पिटल में चल रहा था।दावा किया जा रहा है कि प्रिस्क्रिप्शन में ‘पति’ के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम दर्ज है। पर्चे में अनुष्का की ब्लड प्रेशर रीडिंग, स्वास्थ्य स्थिति और इलाज से जुड़ी अन्य जानकारी भी लिखी हुई बताई गई है। दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सच्चाई क्या है?
 
तेज प्रताप यादव का जवाब
वहीं 8 फरवरी को ही तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उनका अनुष्का यादव या नवजात बच्ची से कोई संबंध नहीं है। तेज प्रताप ने इसे उन्हें बदनाम करने की साजिश बताते हुए कहा कि कुछ “जयचंद” जानबूझकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।उन्होंने ‘आकाश भाटी’ नाम के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए दावा किया कि अनुष्का उसी के संपर्क में थी और बच्चा भी उसी का है। तेज प्रताप ने दोहराया कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

विवाद के बीच इंतजार सच्चाई का
एक ओर जहां वायरल तस्वीर और मेडिकल दस्तावेज चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर तेज प्रताप का सख्त इनकार। वहीं बता दें कि तेजप्रताप ने पांच लोगों को जयचंद बताते हुए नाम गिनाए और कहा कि इन्हीं लोगों ने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने पूर्व विधायक मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह पर आरोप लगाया कि ये सभी एक गिरोह की तरह काम कर रहे हैं।