लोहिया जनता दल अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर कुर्की-जब्ती, कमलेश प्रसाद हत्याकांड में नया मोड़

लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव, जिन्हें लोग लल्लू मुखिया के नाम से भी जानते हैं, उनके घर पर आज 22 जुलाई, मंगलवार की सुबह 10 बजे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। बाढ़ अनुमंडल के सभी सात थानों की पुलिस एएसपी ऑफिस से समय पर कार्रवाई के लिए निकली। मजिस्ट्रेट की तैनाती नहीं होने के कारण सोमवार कुर्की जब्ती की कार्रवाई रोक दी.....

लोहिया जनता दल अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर कुर्की-जब्ती, कमलेश प्रसाद हत्याकांड में नया मोड़

लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव, जिन्हें लोग लल्लू मुखिया के नाम से भी जानते हैं, उनके घर पर आज 22 जुलाई, मंगलवार की सुबह 10 बजे कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गई। बाढ़ अनुमंडल के सभी सात थानों की पुलिस एएसपी ऑफिस से समय पर कार्रवाई के लिए निकली। मजिस्ट्रेट की तैनाती नहीं होने के कारण सोमवार कुर्की जब्ती की कार्रवाई रोक दी गई थी।

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी 
कर्णवीर सिंह यादव मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के करीबी रह चुके हैं। हालांकि 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों नेताओं के बीच मतभेद उभर आए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में दोनों के बीच मतभेद हो गए। कर्णवीर सिंह यादव ने बाढ़ विधानसभा का चुनाव निर्दलीय लड़ा। वे कांग्रेस उम्मीदवार से मात्र 5 हजार वोट पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रहे।2023 में कोनहर पुल के पास कमलेश प्रसाद की हत्या के मामले में लल्लू मुखिया को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। वहीं मृतक कमलेश प्रसाद की पत्नी और बेटे ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। उनका कहना है कि राजनीतिक साजिश के तहत यादव का नाम बाद में एफआईआर में जोड़ा गया।बता दें कि कर्णवीर सिंह यादव के खिलाफ हुई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।