बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक राम जेडीयू में शामिल,कहा-नीतीश के काम से प्रभावित होकर ज्वॉइन किया

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक अशोक राम ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया। अशोक राम के साथ उनके पुत्र अतिरेक राम भी जेडीयू में शामिल हो गए। पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अशोक राम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मंत्री विजय चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार और..

बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक राम जेडीयू में शामिल,कहा-नीतीश के काम से प्रभावित होकर ज्वॉइन किया

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक अशोक राम ने रविवार को कांग्रेस छोड़कर जनता दल (यूनाइटेड) का दामन थाम लिया। अशोक राम के साथ उनके पुत्र अतिरेक राम भी जेडीयू में शामिल हो गए। पटना में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अशोक राम को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर मंत्री विजय चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे।

नीतीश के काम से प्रभावित होकर जेडीयू ज्वॉइन किया: अशोक राम
अशोक राम ने कहा कि "नीतीश कुमार के कामकाज से प्रभावित होकर जेडीयू में आया हूं। आज का दिन मेरे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।आज बिहार को नीतीश की जरुरत है। इसलिए जेडीयू में आया हूं।2025 फिर से नीतीश के नारे को पूरा करना है।बता दें कि अशोक राम बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता, कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस सीडब्ल्यूसी और सीईसी के सदस्य भी रह चुके हैं। 6 बार विधायक रहे हैं। 

जेडीयू को मिला एक और दलित चेहरा
वहीं विजय चौधरी ने कहा, "अशोक राम बड़े दलित चेहरे हैं, कांग्रेस में दलितों को अपमानित किया जाता है। उनके आने से जदयू को मजबूती मिलेगी। सीएम नीतीश के काम में उनको भरोसा है इसलिए आए हैं। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि जिस जगह से अशोक राम  आते हैं कुशेश्वर स्थान, वहां के लोगों के मन में उनके लिए अथाह प्रेम रहा है। दलितों को जो मान सम्मान मिलना चाहिए वो सम्मान सिर्फ सीएम नीतीश ही दे सकते हैं और दे रहे हैं।बता दें कि बिहार की राजनीति में यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है। डॉ. अशोक राम जैसे अनुभवी और प्रभावशाली नेता का जेडीयू में जाना कांग्रेस के लिए नुकसान और जेडीयू के लिए संभावनाओं की मजबूती माना जा रहा है। खासकर दलित वोटरों के बीच इसका बड़ा असर हो सकता है।