बिहार बंद: राहुल गांधी ने दिया महाराष्ट्र का उदाहरण, वोटर वेरिफिकेशन पर केंद्र और EC पर तीखा हमला
बिहार में बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के खिलाफ बुलाए गए इस बंद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। उनके साथ तेजस्वी यादव भी नजर आए।बिहार बंद के दौरान भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, बेगूसराय और आरा में ट्रेनें रोकी गईं। कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।महागठबंधन की...

बिहार में बुधवार को महागठबंधन द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए। वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया के खिलाफ बुलाए गए इस बंद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। उनके साथ तेजस्वी यादव भी नजर आए।बिहार बंद के दौरान भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, बेगूसराय और आरा में ट्रेनें रोकी गईं। कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम किया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।महागठबंधन की इस रैली में कांग्रेस, आरजेडी, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी समेत 6 से अधिक विपक्षी दल शामिल हुए।
राहुल तेजस्वी सड़क पर उतरे
बता दें कि बिहार चुनाव से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद पहली बार एक साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने जमकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर अपनी भड़ास निकाली। बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान चला रहा है, जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। इंडिया गठबंधन ने आरोप लगाया है कि निर्वाचन आयोग जिन 11 दस्तावेजों की मांग कर रहा है, वे दस्तावेज राज्य के गरीब तबकों के पास नहीं हैं।इससे करोड़ों नाम मतदाता सूची से हटाए जा सकते हैं।
राहुल गांधी का बयान
वहीं बिहार बंद के दौरान पटना में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की जनता और युवाओं का स्वागत है।राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव हुए।महाराष्ट्र चुनाव में इंडिया गठबंधन को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।मैंने ज्यादा कुछ नहीं कहा पर डेटा पर काम करना शुरू किया।वहां 1 करोड़ नए वोटरों को शामिल किया गया था।लोकसभा चुनाव से 10 प्रतिशत ज्यादा वोटर विधानसभा चुनाव में नामित हुए, जहां वोटर बढ़े, सभी वोट बीजेपी को गए। वहां गरीबों के वोट काटे गए। जब हमने मतदान केंद्र के वीडियो और वोटर लिस्ट मांगी, तो आज तक नहीं मिली। वीडियोग्राफी का कानून बदल दिया गया पर आज तक हमें कोई वीडियो नहीं दिया गया। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने सिर्फ तेजस्वी यादव का नाम लिया।