पूर्व विधान पार्षद ने मंत्री सुमित सिंह पर सरकारी जमीन रजिस्ट्री करवाने का लगाया आरोप, कोर्ट में जाने की दी चेतावनी
जमुई में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने आरोप लगाए हैं। चकाई डाक बंगला में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद सरकारी दस्तावेजों के साथ अपने दावे पेश किए। पूर्व विधान पार्षद के अनुसार, बामदह पंचायत के नावाडीह में एक एकड़ 12 डिसमिल गैर मजरूवा सरकारी जमीन है। मंत्री सुमित कुमार..

जमुई में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने आरोप लगाए हैं। चकाई डाक बंगला में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद सरकारी दस्तावेजों के साथ अपने दावे पेश किए। पूर्व विधान पार्षद के अनुसार, बामदह पंचायत के नावाडीह में एक एकड़ 12 डिसमिल गैर मजरूवा सरकारी जमीन है। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने इस जमीन को एक डालमिया नाम के व्यक्ति से अपनी पत्नी सपना सिंह के नाम पर रजिस्ट्री करवा ली। यह कार्रवाई साल 2019 से प्रतिबंधित है।
सरकारी जमीन को हड़पने की यह साजिश
पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 12 दिसंबर 2022 को सूचना के अधिकार के तहत अंचलाधिकारी चकाई से जानकारी मांगी थी। जमुई अभिलेखागार से प्राप्त खतियान में भी यह जमीन गैर मजरूवा खास दर्ज है।मामला वर्तमान में जिलाधिकारी जमुई के न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद एडीएम के आदेश पर अंचल अधिकारी ने जमीन का दाखिल खारिज और रसीद काटने का काम किया है। संजय प्रसाद ने चेतावनी दी है कि न्याय नहीं मिलने पर वे इस मामले को न्यायालय में ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि “यह मामला काफी गंभीर है और सरकारी जमीन को हड़पने की यह साजिश है। उन्होंने कहा कि यह जब से मंत्री बने हैं तब से चकाई के सरकारी जमीन पर उनकी टेढ़ी नजर है।
जल्द ही इस मामले का भी खुलासा किया जाएगा
उन्होंने आगे कहा इसके पूर्व में भी इन्होंने रामचंद्रडीह पंचायत के गुड़ियाडीह गांव के पास एक बेनामी संपत्ति 100 एकड़ का रजिस्ट्री किसी फर्जी व्यक्ति के नाम पर करवाया है। जल्द ही इस मामले का भी खुलासा किया जाएगा। यहां के रैयत इस मामले को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। मौके पर बिंदेश्वरी वर्मा, गोपाल सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।