पटना में शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मैटरनिटी लीव के बदले घूस की मांग

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक (हेड क्लर्क) अशोक कुमार वर्मा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई राज्य सतर्कता इकाई (SUV) की टीम ने की। आरोपी पर राकेश कुमार की पत्नी की मैटरनिटी लीव स्वीकृत कराने के एवज में एक लाख रुपये घूस मांगने का आरोप था।SUV ने आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। अशोक वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी....

पटना में शिक्षा विभाग का हेड क्लर्क 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मैटरनिटी लीव के बदले घूस की मांग

बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक (हेड क्लर्क) अशोक कुमार वर्मा को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।यह कार्रवाई राज्य सतर्कता इकाई (SUV) की टीम ने की। आरोपी पर राकेश कुमार की पत्नी की मैटरनिटी लीव स्वीकृत कराने के एवज में एक लाख रुपये घूस मांगने का आरोप था।SUV ने आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते समय पकड़ लिया। अशोक वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

 CID के DSP अभय कुमार यादव के ठिकानों पर रेड
वहीं जानकारी के लिए बता दें कि CID के DSP अभय कुमार यादव के ठिकानों पर भी गुरुवार को EOU (आर्थिक अपराध इकाई) ने रेड की है। अभय कुमार के पटना, सहरसा और खगड़िया के ठिकानों पर छापेमारी जारी है।अभय कुमार यादव के अलावा सस्पेंड इंजीनियर प्रमोद कुमार ठिकानों पर भी रेड चल रही है। पटना, सहरसा, खगड़िया और सीतामढ़ी में कार्रवाई जारी है।खगड़िया में गुरुवार सुबह अभय कुमार के घर कृष्णापुरी वार्ड नंबर 29, टीचर्स कॉलोनी में रेड पड़ी। अभय यादव 1994 बैच के दरोगा थे।आय से अधिक संपत्ति मामले में आज उनके यहां रेड पड़ी है। अभय कुमार यादव के अलावा सस्पेंड इंजीनियर प्रमोद कुमार ठिकानों पर भी रेड चल रही है। प्रमोद कुमार पिछले 2 साल से सहरसा में कार्यरत थे। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में विभाग ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।