जन सुराज दल ने जारी की पहली सूची: गोपालगंज की सीट पर थर्ड जेंडर प्रीति किन्नर उम्मीदवार, दो–तीन दिन में आएगी दूसरी सूची

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल तेज़ हो चुकी है। इस बीच जनसुराज दल ने गुरुवार को अपने पहले 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जातीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह सूची तैयार की है, जिससे साफ़ है कि प्रशांत किशोर एक समावेशी राजनीतिक मॉडल की दिशा में बढ़ रहे हैं। इस सूची में कुछ अनूठे और साहसिक प्रयोग भी देखने को मिले, वाल्मीकिनगर सीट से थारू जनजाति के उम्मीदवार को टिकट मिला है। वहीं गोपालगंज की भोरे  सीट से थर्ड जेंडर प्रीति किन्नर को मैदान में उतारा गया है।जब....

जन सुराज दल ने जारी की पहली सूची: गोपालगंज की सीट पर थर्ड जेंडर प्रीति किन्नर उम्मीदवार, दो–तीन दिन में आएगी दूसरी सूची

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल तेज़ हो चुकी है। इस बीच जनसुराज दल ने गुरुवार को अपने पहले 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जातीय और सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह सूची तैयार की है, जिससे साफ़ है कि प्रशांत किशोर एक समावेशी राजनीतिक मॉडल की दिशा में बढ़ रहे हैं। इस सूची में कुछ अनूठे और साहसिक प्रयोग भी देखने को मिले, वाल्मीकिनगर सीट से थारू जनजाति के उम्मीदवार को टिकट मिला है। वहीं गोपालगंज की भोरे  सीट से थर्ड जेंडर प्रीति किन्नर को मैदान में उतारा गया है।जब पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रीति किन्नर के नाम की घोषणा की तो कार्यक्रम स्थल पर तालियों की गूंज सुनाई दी, जो इस फैसले को सामाजिक स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है।

दो तीन दिनों में दूसरी लिस्ट
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बताया कि दो तीन दिनों में दूसरी लिस्ट जारी की जाएगी। इससे पहले नीतीश कुमार के करीबी रहे आरसीपी सिंह ने सूची जारी किया। गोपालगंज की विधानसभा सीट एक एससी सुरक्षित सीट है। पार्टी ने यहां प्रीति किन्नर नामक थर्ड जेंडर को चुनाव लड़ने का मौका दिया है। विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर का यह अनोखा प्रयोग है। फिलहाल भोरे विधानसभा का प्रतिनिधित्व सुनील कुमार करते हैं जो नीतीश कुमार की सरकार में शिक्षा मंत्री भी हैं। माना जा रहा है कि सुनील कुमार को फिर से जदयू टिकट देगी। ऐसे में एक मंत्री के सामने एक किन्नर की दिलचस्प लड़ाई इस क्षेत्र में देखने को मिलेगी।

बिहार की पारंपरिक राजनीति को नई दिशा
बता दें कि  बिहार के गणित से प्रकांड विद्वान केसी सिन्हा भी चुनाव लड़ेंगे। पटना के कुम्हरार से उन्हें जन सुराज ने उतारा है जहां से भारतीय जनता पार्टी के अरुण कुमार सिन्हा विधायक हैं।बता दें कि राजनीति में स्थान देकर किन्नर समाज को प्रशांत किशोर और जन सुराज ने सम्मान दिया है। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर का यह कदम बिहार की पारंपरिक राजनीति को नई दिशा दे सकता है — जहाँ सिर्फ जाति नहीं, बल्कि सामाजिक समावेशिता और पहचान की राजनीति भी मायने रखेगी।