आज से "महिला संवाद" अभियान की शुरुआत, सीएम नीतीश ने 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 'महिला संवाद' अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।सीएम  आज साढ़े दस बजे 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अभियान के तहत ...

आज से "महिला संवाद" अभियान की शुरुआत, सीएम नीतीश ने 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CM NITISH


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 'महिला संवाद' अभियान की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।सीएम  आज साढ़े दस बजे 50 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अभियान के तहत पहले दिन राज्य के 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।यह पहल आगामी 60 दिनों तक राज्य भर में चलती रहेगी। सरकार के मुताबिक इस दौरान कुल 70,000 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। विशेष रूप से 600 गाड़ियां ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी। महिला संवाद के जरिए नीतीश कुमार की नजर एक बड़े वोटबैंक साधने की है।

2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के तहत करीब 2 करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 1.35 लाख से अधिक जीविका समूह की महिलाएं भाग लेंगी। सभी 38 जिलों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। पटना जिले में ही लगभग 1395 जगहों पर संवाद होंगे। हर दिन औसतन 1200 स्थानों पर सुबह और शाम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के जरिए नीतीश कुमार बिहार की आधी आबादी के बड़े वोटबैंक को लुभाना चाहते हैं। 

सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना 

'महिला संवाद' का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। इसमें महिला सशक्तिकरण नीति 2015, आरक्षण, शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन, जीविका कार्यक्रम, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना सहित अनेक योजनाएं सम्मिलित हैं।