कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी, पत्नी को राजनीती में उतारने की है तैयारी

कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी, पत्नी को राजनीती में उतारने की है तैयारी

MUNGER : राजनेता बनने का शौक और पावर में रहने की लत, इंसान इसके लिए कुछ भी कर सकता है. ऐसी ही एक खबर मुंगेर से निकलकर सामने आ रही है. जहां लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को उम्मीदवार बनाने के लिए कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में कल रात शादी रचाई है. ये बहुत ही दिलचस्प शादी है. क्योंकि अभी 2024 लोकसभा का इलेक्शन होने वाला है. अशोक महतो को तो आप जानते ही होंगे उन पर कई आपराधिक मामला दर्ज है और तकरीबन 17 साल की सजा काटकर अभी 3 महीने पहले ही जेल से बाहर आए थे और 62 साल की उम्र में अपने से 16 साल कम उम्र की लड़की के साथ अशोक महतो ने शादी कर ली है. ऐसा बताया जा रहा है कि, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अशोक महतो को बुलाकर कहा था कि, मुंगेर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर लो. लेकिन दर्जनों बेहद संगीन मामलों का अभियुक्त अशोक महतो खुद चुनाव नहीं लड़ सकता. लिहाजा, आनन-फानन में लड़की की तलाश की जैसी ही लड़की तैयार हुई. वैसे ही बिना मुहूर्त के खरवास में ही अशोक महतो ने शादी कर ली. अब अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी मुंगेर से राजद की ओर से लोकसभा का चुनाव का टिकट मिलेगा.

 

ये वही अशोक महतो है, जिस पर वेब सीरीज खाकी द बिहार चैप्टर बनी थी. कई नरसंहार के अभियुक्त अशोक महतो को बड़ी मशक्कत के बाद तत्कालीन एसपी अमित लोढ़ा ने पकड़ा था. वह 17 साल जेल में रहने के बाद रिहा हुआ है. करीब तीन महीने पहले 10 दिसंबर 2023 को वह जेल से छूटा है. उसे राजद प्रमुख लालू .यादव ने बुलाकर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था. आनन फानन में शादी कर पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी की गयी है. अशोक महतो ने 46 साल की अनिता से शादी की है. अनीता मूल रूप से लखीसराय के सूर्यगढा प्रखंड के बंशीपुर हेमजापुर की रहने वाली है. उसके पिता हरि मेहता पीडब्लूडी में इंजीनियर थे. लेकिन बाद में पूरा परिवार दिल्ली में जाकर बस गया था. अनिता अपने परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती है और एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है. अनीता समसबार कुर्मी समाज से है. अशोक महतो धानुक जाति से आता है.

 

अशोक महतो ने 2001 में नवादा के जेल ब्रेक कांड को भी अंजाम दिया था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जेल के गार्ड और सिपाहियों की हत्या कर दी थी औऱ वहां से भाग निकला था. अशोक महतो और उसके गिरोह पर 2005 में तत्कालीन सांसद राजो सिंह की हत्या का भी आऱोप था. अशोक महतो गिरोह ने शेखपुरा दिले के अरियरी प्रखंड के मणिपुर गांव में निर्दोष और निहत्थे 7 लोगों की हत्या कर दी थी. मरने वालों में महिलायें भी शामिल थी. 21 मई 2006 को हुए इस नरसंहार को अशोक महतो ने इसलिए अंजाम दिया था कि, उसे शक था कि, गांव के लोगों ने उसके बारे में पुलिस को जानकारी दी है. अशोक महतो पर 2004 में शेखपुरा के बीडीओ अशोक राज वत्स की हत्या का आरोप है. आपको बता दे, अभी मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी सांसद है. उन्हें फिर से जदयू टिकट दे सकती है. इसलिए संभावना जताई जा रही है कि, ललन सिंह के सामने अशोक महतो की पत्नी अनीता होगी.

 

REPORT – KUMAR DEVANSHU