आरजेडी सुप्रीमो को मिली AIIMS से छुट्टी, इस महीने लौटेंगे पटना,... जगदानंद सिंह की मुलाकात कई मायनों में खास
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से डॉक्टरों ने घर जाने की इजाजत दे दी। करीब 19 दिनों के बाद उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल से वे सांसद मीसा भारती के आवास पर पर चले..

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स से डॉक्टरों ने घर जाने की इजाजत दे दी। करीब 19 दिनों के बाद उन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल से वे सांसद मीसा भारती के आवास पर पर चले गए।
दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था
आपको बता दें कि लालू प्रसाद यादव की तबियत 2 अप्रैल को अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें पटना के पारस अस्पताल में ले जाया गया था। इसके बाद बाद डॉक्टरों की सलाह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद अब पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।अभी लालू यादव दिल्ली में ही रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव 4 मई के बाद पटना जाएंगे। दरअसल 4 मई को सिंगापुर के डॉक्टर लालू यादव का दिल्ली में रूटिन चेक अप करेंगे, उसके बाद ही लालू यादव पटना जाएंगे।
जगदानंद सिंह ने एम्स में जाकर लालू प्रसाद से की मुलाकात
वहीं, जानकारी के अनुसार प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने एक दिन पूर्व एम्स में जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। जगदानंद सिंह स्वयं अपना इलाज भी दिल्ली एम्स के चिकित्सकों की निगरानी में करा रहे हैं। समय-समय पर चिकित्सकों से राय लेने दिल्ली एम्स जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस और कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने भी लालू यादव से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना था।
जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज़
बता दें कि लालू यादव से राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मुलाकात कई मायनों में खास थी। दरअसल जगदानंद सिंह लंबे समय से पटना के आरजेडी ऑफिस में नहीं जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि जगदानंद सिंह पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं।दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह की एक बार फिर से आरजेडी कार्यालय में वापसी हो सकती है।
लालू यादव को इसी महीने एम्स में भर्ती कराया गया था
गौरतलब हो कि लालू प्रसाद को इस महीने की शुरुआत में ही अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 76 वर्षीय नेता को एम्स के हृदय रोग विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. राकेश यादव के नेतृत्व वाले कार्डियो-न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था।