बिहार विधानसभा का आखिरी सत्र हंगामे की भेंट, सदन की कार्यवाही आज के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज सोमवार से शुरू हुआ। वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा का यह 15वां सत्र है। यह सदन पांच दिनों तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सभा को सबोधित किया। सदन में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेता मौजूद है। वहीं विपक्ष के ...

बिहार विधानसभा का आखिरी सत्र हंगामे की भेंट, सदन की कार्यवाही आज के लिए स्थगित

बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र आज सोमवार से शुरू हुआ। वर्तमान सरकार का अंतिम और 17वीं विधानसभा का यह 15वां सत्र है। यह सदन पांच दिनों तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सभा को सबोधित किया। सदन में सीएम नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी नेता मौजूद है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सदन में बिहार में गुंडाराज के नारे गूंजे। वहीं AIMIM के विधायक वेल में आ गए। विपक्षी विधायक पोस्टर दिखाने लगे। स्पीकर सभी को शांत रहने के लिए कहते रहे लेकिन फिर भी हंगामा जारी रहा।

 आपको बता दें कि  एसआईआर के विरोध में भाकपा माले के तमाम विधायकों ने आज काले कपड़े पहन कर विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही आज के लिए स्थगित कर दी गई है।वहीं सरकार की ओर से 57 हजार 946 करोड़ रुपए का पहला सप्लीमेंट्री बजट पेश किया गया। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

विधानसभा परिसर में प्रदर्शन
इधर, कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने सदन नहीं चलने देने की बात की। विपक्षी विधायकों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने कहा कि 'बिहार में अजीबोगरीब स्थिति पैदा कर दी गई है। बिहार के लोग पलायन, बेरोजगारी से परेशान हैं। ऐसी परिस्थिति में सदन के चलने का कोई औचित्य बनता है क्या ? वो बजट पास करना चाहेंगे। राज्य और केंद्र सरकार, विपक्ष की बात सुनती ही नहीं है। ऐसे में विपक्ष जनता के सवालों को लेकर घेराव करेगा।' कांग्रेस नेताओं ने बिहार में बढ़ते अपराध से संबंधित पोस्टर भी दिखाए।

सदन को चलने नहीं देंगे
वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि 'सर्वदलीय बैठक में हम लोगों ने दो मांग रखी थी कि लॉ एंड ऑर्डर और SIR के सवाल पर सरकार जवाब दे। सरकार इस पर तैयार नहीं हुई। इसलिए हम लोग सदन को चलने नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो सत्ता पक्ष के लोगों को भी सदन में जाने से रोकेंगे।'कांग्रेस ने नकली दवा के मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा का इस्तीफा मांगा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले का ये आखिरी सत्र है, जो 25 जुलाई तक चलेगा।