नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित, जानिये शुभ मुहर्त और पूजा की विधि  

नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित, जानिये शुभ मुहर्त और पूजा की विधि  

DESK : पूरे देशभर में शारदीय नवरात्र का धूम चल रहा है. हर कोई शारदीय नवरात्र में पूरे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं. आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. यानी आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी को तप और वैराग्य की देवी माना जाता है. कहते हैं, माता की पूरे मनोभाव से पूजा करने पर भक्त को त्याग, तप, वैराग और संयम प्राप्त होता है.

 

मां ब्रह्मचारिणी के हाथों में अष्टदल की माला और दूसरे हाथ में कमंडल होता है. मां ब्रह्मचारिणी का स्वरूप सदा होने के बाद भी भव्य होता है. मां ब्रह्मचारिणी के पूजा करने का आज शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार है - ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 AM से 05:27 AM, अभिजीत मुहूर्त: 11:46 AM से 12:33 PM, अमृत काल: 11:24 AM से 01:13 PM, विजय मुहूर्त: 02:07 PM से 02:55 PM तक है.

 

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए आप सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहन सकते हैं. पूजा करने में पहले मंदिर की सफाई करें मां के समक्ष दीप जलाएं और फूल, चंदन, कुमकुम, अक्षत और दीप आदि रखें. मां के मंत्रों का जाप करें, आरती करें, भोग लगाये और सभी में प्रसाद का वितरण करके पूजा संपन्न करें.

मां ब्रह्मचारिणी पूजा मंत्र  - 
1. ओम देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः
2. ब्रह्मचारयितुम शीलम यस्या सा ब्रह्मचारिणी।
सच्चीदानन्द सुशीला च विश्वरूपा नमोस्तुते।।
3. या देवी सर्वभू‍तेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

REPORT - KUMAR DEVANSHU