भागलपुर में गरजे डिप्टी CM विजय सिन्हा, लापरवाह अफसरों को दी सबसे सख्त चेतावनी
बिहार की अफसरशाही को लेकर सरकार के तेवर अब और सख्त होते दिख रहे हैं। उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अधिकारियों को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दे दी। भागलपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर अधिकारियों को काम करना है तो उनके निर्देशों के मुताबिक करना होगा, वरना वे...
बिहार की अफसरशाही को लेकर सरकार के तेवर अब और सख्त होते दिख रहे हैं। उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा ने सोमवार को अधिकारियों को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दे दी। भागलपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान विजय सिन्हा ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर अधिकारियों को काम करना है तो उनके निर्देशों के मुताबिक करना होगा, वरना वे VRS लेकर घर बैठ सकते हैं।
मेरा हिसाब नहीं चले तो नौकरी छोड़ दीजिए
बता दें कि डिप्टी सीएम द्वारा इस बयान से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। जन संवाद के दौरान विजय सिन्हा का अंदाज काफी सख्त और आक्रामक नजर आया।विजय सिन्हा ने मंच से साफ कहा है कि मेरे हिसाब से काम करो। अगर मेरे हिसाब से काम नहीं कर सकते तो VRS ले लो। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब विभाग में लापरवाही, टालमटोल और मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह चेतावनी केवल औपचारिक नहीं, बल्कि एक अल्टीमेटम के तौर पर देखी जा रही है।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
डिप्टी CM ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को लेकर आम जनता की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। उन्होंने दोहराया कि अब भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं होगी।उन्होंने न सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों को चेताया, बल्कि दलालों और बिचौलियों को भी खुली चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई तय है।
भूमि विवाद कम करना प्राथमिकता
विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य में भूमि विवाद सबसे बड़ी सामाजिक और प्रशासनिक समस्या बन चुका है। इसे कम करने के लिए सरकार गंभीर है और राजस्व विभाग में व्यवस्थित सुधार किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं का समाधान करें, न कि फाइलों में उलझाकर लोगों को परेशान करें।
रौद्र तेवर में दिखे डिप्टी CM
बता दें कि विजय सिन्हा लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दे रहे हैं। भूमि विवाद के मामलों में कमी लाने के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के अंत में विजय सिन्हा ने आम जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की खामियों को दूर कर एक नई व्यवस्था और नई कहानी लिखेंगे।उनका दावा है कि आने वाले समय में भूमि से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी और जनता को राहत मिलेगी।













