मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले हिंसा, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह सहित पांच लोग नामजद

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सियासी विवाद और हिंसा ने माहौल गर्मा दिया है। गुरुवार को टाल इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना में जेडीयू प्रत्याशी और ....

मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव से पहले हिंसा, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह सहित पांच लोग नामजद

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मोकामा विधानसभा क्षेत्र में सियासी विवाद और हिंसा ने माहौल गर्मा दिया है। गुरुवार को टाल इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना में जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है।यह घटना जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ी है। मामले के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।

‎FIR दर्ज, पांच नामजद आरोपी

‎बता दें कि दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर देर रात पुलिस ने FIR दर्ज की। इसमें अनंत सिंह और उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर सहित कुल पांच लोगों को नामजद किया गया है।प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले गोली चलाई और फिर गाड़ी से कुचलकर दुलारचंद यादव की हत्या की। फिलहाल, किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। टाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

‎अनंत सिंह का बयान

‎वहीं जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि वे चुनाव प्रचार से लौट रहे थे और उनकी गाड़ियां पहले ही आगे निकल चुकी थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीछे चल रही गाड़ियों पर जन सुराज समर्थकों ने हमला किया, और इस घटना के पीछे आरजेडी नेता सूरजभान सिंह की राजनीतिक साजिश है। बता दें कि सूरजभान सिंह की ओर से इस मामले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

‎घटना का क्रम

‎गौरतलब हो कि घटना गुरुवार को बसावनचक गांव में हुई।दुलारचंद यादव जन सुराज प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे।इसी दौरान अनंत सिंह के समर्थकों और जन सुराज कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ।झगड़े के बाद ईंट-पत्थर और गोलीबारी शुरू हुई।गोलीबारी और गाड़ी से कुचलने की घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई।

‎पुलिस की जांच

‎वहीं SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गाड़ी से कुचलकर मौत हुई, और पैर में गोली के निशान भी मिले हैं।ADPO अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है। बता दें कि इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने मोकामा में चुनावी तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।