जनता की फरियाद, मौके पर फैसला—मुजफ्फरपुर में डिप्टी CM विजय सिन्हा का कड़ा रुख

बिहार में भूमि व्यवस्था को लेकर वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी पर अब सरकार सख्त नजर आ रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में वे मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सीधे सुना.............

जनता की फरियाद, मौके पर फैसला—मुजफ्फरपुर में डिप्टी CM विजय सिन्हा का कड़ा रुख

बिहार में भूमि व्यवस्था को लेकर वर्षों से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और अधिकारियों की मनमानी पर अब सरकार सख्त नजर आ रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में हैं। इसी क्रम में वे मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जनता दरबार लगाकर आम लोगों की जमीन से जुड़ी समस्याओं को सीधे सुना और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

लापरवाही उजागर होते ही राजस्व कर्मचारी निलंबित
मुजफ्फरपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री कृष्ण सिंह प्रेक्षागृह में आयोजित इस जनता दरबार में दूर-दराज के गांवों से आए हजारों फरियादी मौजूद थे। बता दें कि जनता दरबार के दौरान उस वक्त सख्ती का साफ संदेश देखने को मिला, जब मुशहरी प्रखंड के सतपुरा निवासी फरियादी की शिकायत पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार की गंभीर लापरवाही सामने आई। मामले की जांच के बाद उपमुख्यमंत्री ने बिना किसी देरी के संबंधित कर्मचारी को निलंबित करने का आदेश दे दिया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग के लिए एक स्पष्ट चेतावनी है कि अब जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही या भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने हर मामले की गंभीरता से समीक्षा की 
सुनवाई के दौरान विजय सिन्हा ने स्पष्ट कहा कि भूमि विवाद गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। सरकार इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी।उन्होंने डीसीएलआर, सीओ और अन्य राजस्व अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के काम में अब किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही।