बिहार में नई NDA सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को —बड़े फैसलों की उम्मीद

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर सुबह 11 बजे आयोजित करेगी। हाल ही में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा पूरा होने के बाद यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहीं से सरकार की कार्ययोजना और शुरुआती फैसलों...............

बिहार में नई NDA सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर को —बड़े फैसलों की उम्मीद

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार अपनी पहली कैबिनेट बैठक 25 नवंबर सुबह 11 बजे आयोजित करेगी। हाल ही में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा पूरा होने के बाद यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहीं से सरकार की कार्ययोजना और शुरुआती फैसलों की दिशा तय होगी।

 एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियों का वादा 
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की पहली बैठक में उन योजनाओं को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिन्हें एनडीए ने अपने चुनावी अभियान में ‘पहले 100 दिनों’ का वादा किया था। इनमें युवाओं को रोजगार देने की योजनाएं, महिलाओं के आत्मनिर्भरता कार्यक्रम और गरीबों के लिए पंचामृत योजना जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। माना जा रहा है कि सरकार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर नौकरी अभियान शुरू करने पर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है। एनडीए ने अपने घोषणापत्र में एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरियों का वादा किया था, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया को तेज़ करने पर बड़ा फैसला संभव है।

 1-2 बिंदुओं पर तुरंत फैसला लिया जा सकता है
वहीं गरीब परिवारों के लिए मुफ्त राशन, 125 यूनिट तक फ्री बिजली, 5 लाख तक मुफ्त इलाज, पक्का मकान, और पेंशन योजना जैसी घोषणाओं पर भी कैबिनेट में चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इनमें से 1-2 बिंदुओं पर तुरंत फैसला लिया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह कैबिनेट बैठक नई एनडीए सरकार की दिशा, प्राथमिकताओं और पहले 100 दिनों की रूपरेखा को स्पष्ट करेगी। बिहार के युवाओं, महिलाओं और गरीब परिवारों को इससे बड़ी उम्मीदें हैं।गौरतलब है कि शुक्रवार को मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह रहा कि लगभग 20 साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गृह विभाग हटाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया है। नीतीश कुमार अब सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभागों का प्रभार संभालेंगे।